विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये सस्ती सी चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Lemon Water Benefits: नींबू पानी में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. यह तनाव को कम करने, मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये सस्ती सी चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Lemon Water: नींबू पानी पीने के फायदे.

Lemon Water Benefits In Hindi: नींबू पानी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाला नींबू सेहत के गुणों से भरपूर होता है. नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं. नींबू को बहुत से लोग सिर्फ फ्लेवर और स्वाद की वजह से खाना पसंद करते हैं. लेकिन नींबू के हैरान करने वाले लाभ है. आयुर्वेद में नींबू को बहुत गुणकारी माना जाता है. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

नींबू पानी पीने के फायदेः (Nimbu Pani Peene Ke Fayde)

1. एनर्जी-

एनर्जी के लिए नींबू पानी का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है. नींबू पानी पीने से तनाव से लड़ने के लिए भरपूर एनर्जी मिल जाती है और मूड को हल्का और शरीर को एनर्जेटिक बनाया जा सकता है. 

2. हाईड्रेशन-

नींबू में बहुत से विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं जो गर्मी से शरीर को बचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसे पीने से गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- 35 और 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों को डाइट में शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

3. मुंह की बदबू-

नींबू एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है. नींबू पानी का रोज सुबह इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध को धीरे-धीरे दूर किया जा सकता है.

4. स्किन-

नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी स्किन डैमेज कम करता है और स्किन से ऑयल हटाता इसके अलावा दाग धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकता है. 

5. किडनी-

नींबू का नेचर भले ही एसिडिक हो, लेकिन शरीर में जाकर यह एल्कलाइन प्रभाव देता है, और किडनी के लिए नींबू पानी का सेवन क्लींजर की तरह काम कर सकता है.

6. पाचन-

नींबू पानी हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे पाचन और पेट गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. 

7. ब्लड प्रेशर-

नींबू में मौजूद विटामिन-सी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने का काम काम कर सकता है. ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Get Rid Of These 7 Problems If You Drink Lemon Water, Nimbu Ka Pani Pine Ke Fay, Lemon Water Benefits, What Is The Benefits Of Lemon Water, Lemon Water For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com