विज्ञापन
This Article is From May 01, 2025

गेहूं स्टोर करते समय उसमें डाल दें ये एक चीज, आस-पास भी नहीं दिखेगा एक भी घुन

Gehu me Ghun Lagne se Kaise Roke: गेहूं को आप स्टोर करते समय कुछ बातों का ख्याल करें और कुछ ट्रिक्स को फॉलों करे तो इसको घुन लगने से बचाया जा सकता है. 

गेहूं स्टोर करते समय उसमें डाल दें ये एक चीज, आस-पास भी नहीं दिखेगा एक भी घुन
गेहूं के आस-पास भी नहीं फटकेगा एक भी घुन.

Gehu me Ghun Lagne se Kaise Roke: अप्रैल के महीने में गेहूं की कटाई होती है और फिर इनको स्टोर कर लिया जाता है. कुछ किसान इसको बेंचकर बाकी का बचा हुआ गेहूं घर पर स्टोर कर लेते हैं और साल भर उसी स्टोर किए गए गेहूं को साफ कर के पीसकर आटे का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर गेहूं को स्टोर करने पर कुछ समय बाद उसमें घुन लग जाते हैं जो उसको खराब कर देते हैं. ये अंदर से पूरे अनाज को खा जाते हैं. लेकिन अगर आप स्टोर करते समय कुछ बातों का ख्याल करें और कुछ ट्रिक्स को फॉलों करे तो इसको घुन लगने से बचाया जा सकता है. 

गेहूं को कैसे स्टोर करें कि उसमें घुन ना लगें ( How to Store Wheat at home)

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे तो गेहूं में घुन लगने से बचाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जो कई तरह के केमिकल से बनाकर तैयार की जाती हैं. लेकिन इनके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी गेहूं में घुन लगने से बचा सकते हैं. 

गेहूं को स्टोर करने से पहले आप ध्यान रखें कि उसको धूप में 2-3 दिन अच्छे से सुखा लें और उसे हवादार खुली जगह पर रख दें. अब जब आप इसे स्टोर करें तो उस ड्रम में चूने का एक सूखा हुआ टुकड़ा लें और उसे एक कपड़े में लपेटकर गेहूं के बीच-बीच में डाल जें. ऐसा करने से गेहूं में घुन नहीं लगेंगे. 

इसके अलावा आप गेहूं में घुन लगने से बचाने के लिए आप माचिस का तीलियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप माचिस की तीलियों को स्टोर किए हुए गेहूं के साथ रख सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gehu Me Ghun Lagne Se Kaise Roke, How To Prevent Ghun, How To Prevent Wheat From Ghun, How To Peserve Wheat, Right Way To Preserve Wheat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com