विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कटोरी पोहे और आटे से 5 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट नाश्ता

क्या आप भी अचानक घर आए गेस्ट को नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और झटपट बना कर खिलाना चाहते हैं, तो पोहे और आटे का ये नाश्ता परफेक्ट साबित हो सकता है. इस आर्टिकल में जानें शेफ भरत द्वारा बताई रेसिपी.

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कटोरी पोहे और आटे से 5 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट नाश्ता
पोहे और आटे का स्वादिष्ट नाश्ता. (Image @bharatzkitchenHINDI)

कई बार ऐसा होता है कि घर में अचानक से मेहमान आ जाते हैं, और ऐसे समय समझ नहीं आता की ऐसा क्या नाश्ता बनाएं जो खाने में स्वादिष्ट भी और आसान भी. अगर आप भी इस समस्या का समाधान सोच रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ भरत द्वारा शेयर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं. इस नाश्ते की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे सिर्फ 1 कटोरी पोहे और आटे से बनाया जाता है.

कैसे बनाएं पोहे और आटे से स्वादिष्ट ​नाश्ता- 

सामग्री-

  • ​पोहा 1/2 कप
  • ​गेहूं का आटा 1/2 कप
  • ​दही 1/2 कप
  • ​पानी 1/4 कप
  • ​प्याज 1 बारीक कटा हुआ
  • ​हरी मिर्च 4 बारीक कटी हुई
  • ​कड़ी पत्ता 
  • ​अदरक 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • ​नमक 1 छोटा चम्मच
  • ​हींग एक चुटकी
  • ​जीरा 1 छोटा चम्मच
  • ​हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • ​काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच 
  • ​बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच
  • ​तेल तलने के लिए

विधि-

  1. सबसे पहले आधा कप पोहा लें आप मोटा या पतला, कोई भी पोहा ले सकते हैं. 
  2. इसे पानी से दो-तीन बार अच्छे से धो लें इसके बाद पोहे को करीब 1 मिनट के लिए पानी में डूबा रहने दें ताकि यह बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए. 
  3. 1 मिनट बाद पानी छान लें और हाथों से मैश करके देखें, पोहा एकदम मक्खन जैसा मुलायम होना चाहिए. 
  4. अब एक मिक्सर जार लें इसमें भीगा हुआ पोहा, आधा कप गेहूं का आटा और आधा कप दही डालें. 
  5. साथ ही इसमें 1/4 कप पानी मिला दें मिक्सी को पल्स मोड पर यानी धीरे-धीरे चलाएं ताकि सारी चीजें मिक्स हो जाएं. 
  6. मिक्सी चलाने से बैटर में एक बढ़िया लचीलापन आ जाता है, जो इस नाश्ते को ब्रेड जैसा स्पंजी टेक्सचर देता है. 
  7. इस बैटर को एक बर्तन में निकाल लें. अब इसे अपने हाथों से 30 सेकंड के लिए अच्छे से फेंट लें, जैसे हम दही भल्ले के लिए पीठ्ठी फेंटते हैं. 
  8. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, ढेर सारा कड़ी पत्ता, हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक, हींग और जीरा डाल दें. 
  9. आखिर में दरदरी कुटी काली मिर्च डालें, इससे वड़े जैसा बेहतरीन स्वाद आता है.
  10. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद, फ्राई करने से ठीक पहले इसमें 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालें. इसे मिलाते ही बैटर एकदम हल्का और हवादार हो जाएगा. 
  11. कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो हाथों की मदद से बैटर के छोटे-छोटे पकौड़े या वड़े तेल में डालें. 
  12. इन्हें मीडियम-लो फ्लेम पर अलट-पलट कर गोल्डन और कुरकुरा होने तक सेंक लें.  
  13. आपका गरमा-गरम क्रिस्पी पोहा स्नैक तैयार है. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
कुकिंग टिप्स- 
1. पोहे को पानी में थोड़ी देर छोड़ना जरूरी है ताकि वह अच्छे से मैश हो सके, वरना वड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे. 
2. ​काली मिर्च को बिल्कुल बारीक पीसने के बजाय हमेशा दरदरा कूटकर डालें, इससे हर बाइट में बहुत बढ़िया टेस्ट मिलता है. 
3. मिक्सी से निकालने के बाद बैटर को हाथ से जरूर फेंटें, इससे गेहूं के आटे में लचक आती है और नाश्ता अंदर से सॉफ्ट बनता है. 
4. इस रेसिपी में बेकिंग पाउडर की जगह बेकिंग सोडा का ही इस्तेमाल करें, इससे बबल्स अच्छे बनते हैं. 
5. वड़ों को कभी भी बहुत तेज आंच पर न तलें, वरना ये ऊपर से काले हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: तोरई की सब्जी देखकर बच्चे बनाते हैं नाक-मुंह, शेफ भरत की इस सीक्रेट ट्रिक से उंगलियां चाटते रह जाएंगे

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Nashta, Poha Tikki Recipe, Healthy Nashta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com