विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

गैस, माइक्रोवेव या एयर फ्रायर? किसमें खाना पकाना सबसे सेफ और हेल्दी?

Gas Vs Microwave Vs Air Fryer: खाना हेल्दी खाया जाए तभी शरीर पर असर करता है. अगर आप खाने को सही तरीके से नहीं खाते हैं तो इसका शरीर पर असर उल्टा पड़ जाता है. अगर आप भी गैस, माइक्रोवेव में क्या खाना बनाने के लिए सबसे सेफ हैं जानना चाहते हैं तो आज यहां आपको सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा.

गैस, माइक्रोवेव या एयर फ्रायर? किसमें खाना पकाना सबसे सेफ और हेल्दी?
गैस, माइक्रोवेव या फिर एयर फ्रायर किसमें खाना बनाना है ज्यादा सेफ.

Gas Vs Microwave Vs Air Fryer: खाना हेल्दी खाया जाए तभी शरीर पर असर करता है. अगर आप खाने को सही तरीके से नहीं खाते हैं तो इसका शरीर पर असर उल्टा पड़ जाता है. आज के समय में भी भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए गैस का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि माइक्रोवेव को लेकर के लोगों के मन में ऐसी धारणा है कि माइक्रोवेव की रेडिएशन कैंसर की वजह बन सकता है और गैस स्टोव सुरक्षित है. लेकिन असलियत बिल्कुल उल्टी है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर गैस, माइक्रोवेव और एयरफ्रायर में से कौन सा खाना बनाने के लिए सबसे हेल्दी है. 

गैस स्टोव 

सबसे पहले बात करते हैं गैस स्टोव की तो आपको बता दें कि गैस स्टोव से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और VOCs (Volatile Organic Compounds) निकलते हैं. ये तीनों मिलकर फेफड़ों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ़, व्हीज़िंग (सीटी जैसी सांस) और अस्थमा को ट्रिगर कर सकते हैं. खासकर जो हर तरफ से बंद रहते हैं. 

माइक्रोवेव कितना सुरक्षित है?

माइक्रोवेव नॉन-आयोनाइजिंग वेव्स का इस्तेमाल करता है, जो सिर्फ खाने के पानी के अणुओं को गर्म करता है. इसमें खाना पकाने से धुआँ नहीं होता है ना ही धुएँ वाले टॉक्सिन्स निकलते हैं और ना ही किसी तरह की कैंसर वाली रेडिएशन निकलती है. इसके साथ ही न्यूट्रिएंट लॉस भी उबालने और तलने की तुलना में कम होता है.

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से बाल होते हैं सफेद? जानिए इनको नेचुरली काला करने का रामबाण नुस्खा

एयर फ्रायर के साथ सावधानी

एयर फ्रायर को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है लेकिन बहुत ज्यादा तापमान (>120°C) पर स्टार्च वाली चीज़ों में Acrylamide बन सकता है (कैंसर पैदा करने वाला कंपाउंड).

सबसे सुरक्षित क्या है?

आप कौन सी डिश बना रहे हैं इसके अनुसार आपके लिए किस चीज में खाना बनाना सही है इस बात का पता लगता है. क्या खाना पका रहे हैं इस हिसाब से ही अपने एप्लाऐंस का इस्तेमाल करें.

किन बातों का रखें ध्यान 

  • खराब वेंटिलेशन
  • ओवरहीटेड तेल
  • गंदे बर्नर

इन बातों का ध्यान रथें तो “माइक्रोवेव VS गैस” वाली टेंशन अपने-आप खत्म हो जाएगी.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which Is Better Microwave Or Air Fryer, Is It Better To Deep Fry Or Air Fryer, What Is A Disadvantage Of An Air Fryer, Deep Fry Vs Air Fryer Vs Microwave Cooking Which Is Better, Microwave Vs Air Fryer Which Is Healthier
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com