- गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है.
- 5 व्यंजनों के साथ तैयार करें स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन थाली.
- गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह भी देखा जाता है.
Maharashtrian Thali For Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है और इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म को चिह्नित करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है. इस साल, यह पर्व19 सितंबर 2023 को शुरू होगा और इस 28 सितंबर 2023 तक चलेगा. दुनिया भर में भगवान गणेश के भक्त घर पर उनकी रंग.बिरंगी और खूबसूरत मूर्तियों को लाते हैं और दस दिनों तक बेहद खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हैं. लेकिन एक चीज जो इसे बाकि त्योहारों से अलग बनाती है वो है फूड. गणेश चतुर्थी के मौके पर बहुत सारे व्यंजन बनाएं जाते हैं और दावत देते हैं. कुछ लोग उपवास भी रखते हैं और भगवान के लिए भव्य भोग तैयार करते हैं. मोदक, पूरन पोली जैसी मिठाइयों से लेकर स्नैक्स तक, शामिल है,
आज हम आपको गणेश चतुर्थी 2023 के लिए महाराष्ट्रीयन थाली तैयार करने के लिए 5 व्यंजन बता रहे हैंः यहां नजर डालें.
1. मसाला भात
मसाला भात एक चावल से बनने वाली डिश है. चावल को कई तरह के मसालों और सब्जियों के साथ मिलाया जाता है. मसाला भात रायता या किसी भी मसालेदार ग्रेवी के साथ बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है. इसे ताज़े कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश करें. यहां रेसिपी देखें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. कटाची आमटी
यह पीले चने की दाल से बनी महाराष्ट्रीयन स्टाइल की एक स्वादिष्ट दाल हैं. इसे मिर्च, सुगंधित गरम मसाला, करी पत्ते और सरसों के साथ तड़के के साथ तैयार किया है. यहां रेसिपी देखें.

3. पूरन पोली
महाराष्ट्रीयन थाली में पूरन पोली एक खास जगह रखता है. यह एक लोकप्रिय डिजर्ट है. यह रेसिपी मैदे की चपाती में मीठी दाल भरकर तैयार की जाती है. घी से बनी पूरन पोली खाने में बेहद ही लाजवाब लगती है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. कोथिम्बीर वड़ी
महाराष्ट्रीयन स्नैक्स में से एक, कोथिम्बीर वड़ी, हरे धनिऐ के पत्ते के साथ बनाई जाती है. इस रेसिपी को पहले स्टीम किया जाता है और फिर परफेक्शन के लिए फ्राई किया जाता है. कोथिम्बीर वड़ी की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.

5. मोदक
मोदक के बिना गणेश चतुर्थी का पर्व अधूरा है. मोदक कई तरह से तैयार किए जाते हैं. चॉकलेट मोदक से लेकर साबुत गेहूं के मोदक के अलावा भी कई तरह से बनाया जा सकता है. अन्य व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं