Food Quizzes in Hindi: : हमारे देश में ढेर सारे फलों की पैदावार होती है. देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग किस्म के फल उगाए जाते हैं. कहीं सेव, अनार तो कहीं संतरा, पपीता, अंगूर तो कहीं मोसंबी, तरबूज और खरबूज. इन फलों के बीच एक खास फल है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इस फल के नाम में इसकी खासियत छिपी हुई है. इसे भारत में कम उगाया जाता है, लेकिन बाहर से इसका आयात होता है. ये एक ऐसा फल है जिसके नाम को आधा काटने पर ये सब्जी बन जाता है. क्या आप पहचान पाए कि हम किस फल की बात कर रहे हैं.
होती है ये खासियतें
इस खास फल की अधिकतर खेती अफगानिस्तान और अमेरिका में होती है. इस फल के सेहत से जुड़े भी कई फायदे हैं. ये एक ऐसा फल है जो लिवर को कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न करने से रोकता है. इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व दिल की बीमारियों को ट्रिगर करने वाली सूजन को कम करते हैं. हर दिन इसे खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है. इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए अच्छा है. ये फाइबर से भरपूर होता है, जो कार्ब्स खाने के बाद ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन सा है वो फल जिसे आधा काटते ही बन जाता है ‘सब्जी' ? ये है वो फल
हम जिस फल की बात कर रहे हैं, उसका नाम है आलूबुखारा. इसके नाम को आधा काटने से ये सब्जी यानी आलू बन जाता है. यह बड़ा या छोटा हो सकता है, लाल, बैंगनी, हरा, पीला या नारंगी स्किन और गुलाबी, पीला या नारंगी पल्प के साथ ये पाया जाता है. प्लम आड़ू, नेक्टराइन और खुबानी के समान परिवार से संबंधित हैं. लेकिन प्लम गुठली-फल वाले दूसरे फलों की तुलना में कहीं अधिर फायदेमंद है.
दांतों के कीड़े का घरेलू इलाज | Treatment Of Tooth Decay | How to remove a cavity | Home Remedies
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं