- यह एक मंगलोरियन फिश करी है.
- फिश गस्सी एक टेस्टी रेसिपी है.
- फिश गस्सी को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Fish Gassi Recipe: मांसाहारी व्यंजनों में फिश सबसे टेस्टी और जूसी मीट में से एक है. इंडियन फिश को एक टेस्टी रेसिपी मानते हैं और जब भी मौका मिलता है इसे खाना पसंद करते हैं! यह हर तरह से बनाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है! चाहे आप इसका फिश टिक्का, फिश फ्राई या फिश करी के रूप में आनंद लें, अगर आप इसे पसंद करते हैं, तो फिर चाहे जो हो फर्क नहीं पड़ता. फिश बनाने में भी, लोग नारियल के दूध और इमली जैसी साउथ इंडियन सामग्री के साथ इसका आनंद लेना पसंद करते हैं. इमली का खट्टापन फिश को अधिक स्वादिष्ट बनाता है और नारियल का दूधिया स्वाद इसे मधुर बनाता है, जिससे एक क्रीमी और टेस्टी फिश करी बनती है जो आपके मुंह में पानी ला देगी.
क्योंकि हम जानते हैं कि आपको साउथ इंडियन करी बहुत पसंद हैं, इसलिए हम आपके लिए एक खास फिश करी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसमें आपके पसंद के सभी फ्लेवर हैं! फिश गस्सी, जिसे मीन गस्सी के नाम से भी जाना जाता है, एक मंगलोरियन फिश करी है जो तीखी और मसालेदार होती है. और हां, इस फिश करी में नारियल का उपयोग किया जाता है. जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है!
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

फिश गस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मसाला बनाना होगा.
फिश गस्सी कैसे बनाएंः (How To Make Fish Gassi)
फिश गस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मसाला बनाना होगा. एक कड़ाही में, तेल गरम करें. मेथी दाना, धनिया पाउडर, सौंफ डालें. काली मिर्च, राई, जीरा और लाल मिर्च. उन्हें सूखा भून लें. कसा हुआ नारियल, कटा हुआ प्याज और लहसुन की कली डालें. प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भूनें. मसाले को आंच से उतार लें, इसे ठंडा होने दें और फिर इसे थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. मसाला तैयार है.
फिश गस्सी के लिए सबसे पहले कटे हुए प्याज़ और करी पत्ते को तेल में तब तक भूनें जब तक उसका रंग न छूट जाए. कटे हुए टमाटर और मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएं. फिश फिलेट डालें और फ्राई करें. नमक, इमली का पेस्ट और नारियल का दूध डालने से पहले मछली को आधा पकने दें. पैन को आंच पर तब तक रखें जब तक फिश पक न जाए. इसे चावल के साथ गरमागरम सर्व करें और आनंद लें!
फिश गस्सी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Goan Egg Curry Recipe: मलाईदार और मसालेदार गोवा एग करी बनाने का आसान तरीका
No-Butter Butter Chicken: बिना मक्खन के इस तरह बनाएं क्लासिक चिकन करी, यहां देखें रेसिपी
Egg Roll Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी एग रोल, यहां है आसान रेसिपी
White Butter Benefits: चौंका देंगे आपको सफेद मक्खन के ये फायदे, जानिए सफेद मक्खन बनाने की विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं