Anjeer Eating Benefits: डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है. क्योंकि डायबिटीज का कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. असल में कई चीजें ऐसी हैं जिनको डायबिटीज में खाना मना होता है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनको डायबिटीज में खाया जा सकता है. अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिससे डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है.
अंजीर (Anjeer Health Benefits) को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजाती पाई जाती हैं. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. अंजीर में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- अगर आप भी खाते हैं रोज हरी मिर्च, तो जान लें इसे खाने से होने वाले कमाल के फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद है अंजीर का सेवन- (Eating of Figs Is Beneficial In Diabetes)
अंजीर में फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) में मददगार हो सकता है. इतना ही नहीं अंजीर फल का सेवन इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. सुबह के समय पानी में भिगोए हुए 2 अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है. आप इन्हें गुनगुने दूध के साथ भी खा सकते हैं. अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है जिससे खून में ग्लूकोज तेजी से नहीं बढ़ता. लेकिन एक बाद का खास ख्याल रखें कि अगर आप खून को पतला करने की दवा खा रहे हैं तो आप इसे खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं