विज्ञापन

बाजार के Snacks छोड़िए, घर पर बनाएं हेल्दी Dry Fruits Mix लड्डू

घर पर ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने की सोच रहे हैं? ये वायरल रेसिपी न सिर्फ लड्डू का स्वाद बढ़ा देगी, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगी.

बाजार के Snacks छोड़िए, घर पर बनाएं हेल्दी Dry Fruits Mix लड्डू
मिक्स ड्राई फ्रूट में क्या-क्या आता है?
NDTV

सोशल मीडिया के जमाने में रोजाना हमें कोई न कोई ऐसी वायरल वीडियो जरूर दिख जाती है, जो आपकी उंगलियों को रोक देती है और फिर जब तक पूरी रेसिपी न देख लो, आगे बढ़ने का मन नहीं करता. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है. इस वीडियो में हेल्दी ड्राई फ्रूट से बने लड्डू ने सबका अपनी तरफ ध्यान खींच लिया है. अगर आप भी घर पर ड्राई फ्रूट वाले लड्डू बनाने की सोच रहे हैं, तो ये स्टोरी पूरी जरूर पढ़ें.

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • बादाम
  • काजू
  • किशमिश
  • तरबूज के बीज/मस्कमेलन सीड्स
  • कद्दू के बीज
  • अंजीर
  • अखरोट
  • काली किशमिश
  • तिल
  • खोपरा/नारियल

बनाने का सही तरीका

  1. सबसे पहले सारे ड्राई फ्रूट को धीरे-धीरे बेलन की मदद से अच्छी तरह से कूट लें.
  2. जब सभी चीजों का पाउडर बन जाए, तो उसे किसी बर्तन में डालकर रख दें.
  3. अब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें घी डाल दें.
  4. जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें पिसा हुआ पाउडर डाल दें.
  5. अब इस ड्राई फ्रूट पाउडर को अच्छी तरह से भूनें.
  6. जब पाउडर अच्छी तरह से भून जाए, तो इसे किसी बर्तन में निकाल कर रख दें.
  7. अब कड़ाही में दोबारा घी डालकर कद्दू के बीज, तरबूज के बीज/मस्कमेलन सीड्स और तिल डालकर अच्छी तरह से भून लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. अब कड़ाही में घी डालकर खजूर का पेस्ट मिला दें.
  9. अब सभी चीजों को इसमें अच्छी तरह मिलाएं.
  10. ठंडा होने के बाद अपनी पसंद की शेप में लड्डू तैयार करें.

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के जमाने के ये 4 देसी फूड्स थे प्रोटीन का खजाना, आज ज्यादातर लोग भूल चुके हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Fruit Laddu Banane Ka Tarika, Dry Fruit Laddu Recipe, Dry Fruit Snacks For Breakfast, Dry Fruit Laddu Ingredients List, Dry Fruit Laddu No Sugar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com