Diwali Special Recipe: दीवाली का त्योहार यानि की ढ़ेर सारी खुशियां और खूब सारी मिठाइयां और पकवान. इन दिनों लोग जमकर मिठाइयां खाते हैं. लेकिन इन सबके बीच एक परेशानी जा आती है वो है मिलावट. इन दिनों बाजारों में मिलने वाली मिठाई पर भरोसा करना ठीक नहीं होता है. इसलिए ही कई लोग घर पर ही मिठाइयां बनाकर खाना पसंद करते हैं.अगर आप भी बाहर की मिलावटी चीजों से बचना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए है एक स्पेशल स्वीट बर्फी की रेसिपी. आप इसको घर पर आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं. ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं.
बेसन बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- बेसन - 1 कटोरी
- देसी घी - 1 कटोरी
- चीनी - 1 कटोरी
- खोया - आधा कटोरी
- दूध - 4 चम्मच
- इलायची पाउडर -1 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स - थोड़े से कटे हुए
ये भी पढ़ें: स्पाइसी खाने के शौकीन हैं तो इस दिवाली जरूर ट्राई करें टेस्टी पनीर टिक्का, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बेसन बर्फी बनाने की रेसिपी
- बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को मोटी छन्नी से छान लें.
- अब एक कटोरी में दूध और 2 चम्मच देसी घी को मिला लें और फिर इसे बेसन में फैलाते हुए मिला लें.
- अब हाथों की मदद से बेसन को मिक्स कर दें ताकि इसमें कोई गांठ न रहें.
- अब कड़ाही में घी लें और उसमें छानते हुए बेसन को डालें.
- अब बेसन को धीमी आंच पर हल्का गुलाबी या खुशबू आने तक भूनते रहें.
- भुनने के बाद इसमें खोया मिला दें.
- गैस को बंद कर दें और कड़ाही में ही बेसन को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब एक पैन में आधा कप पानी और शक्कर डालकर चाशनी बना लें.
- चाशनी में इलायची पाउडर को डालकर मिक्स करें और चाशनी बन जाने पर गैस बंद कर दें.
- अब चाशनी को बेसन में धीरे-धीरे मिलाते हुए मिक्स कर लें.
- अब जब चाशनी और बेसन मिलकर हल्का गाढ़ा होने लग जाए और जमने की कंडीशन में जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब एक ट्रे में थोड़ा सी घी लगाकर मिश्रण को पूरे में फैला दें.
- इसमें ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम को डालकर बर्फी को सेट होने के लिए रख दें.
- ठंडा हो जाने पर इसे बर्फी के शेप में कट कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं