विज्ञापन

मेहमानों के लिए चाय के साथ परोसें बाजार जैसी कुरकुरी मसाला मठरी, घर पर बनाना है बेहद आसान

Masala Mathri Recipe: दिवाली पर मेहमानों के स्वागत के लिए घर पर बाजार जैसी कुरकुरी मसाला मठरी बना सकते हैं. मैदा, सूजी और खड़े मसालों से तैयार यह नमकीन स्नैक चाय के साथ स्वाद बढ़ा देगा. इसकी आसान रेसिपी जानें.

मेहमानों के लिए चाय के साथ परोसें बाजार जैसी कुरकुरी मसाला मठरी, घर पर बनाना है बेहद आसान
घर पर मसाला मठरी कैसे बनाएं
ndtv

त्योहारों का मौसम हो या घर पर मेहमानों की चहल-पहल, चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. त्योहारों पर घरों में मिठाइयां तो खूब बनती हैं, लेकिन अगर इनके साथ नमकीन स्नैक्स भी परोसे जाएं तो मेहमानों का स्वागत और खास हो सकता है. ऐसे में आप घर पर मसाला मठरी बना सकते हैं. इसमें अजवाइन, कसूरी मेथी, सौंफ और काली मिर्च जैसे मसाले डाले जाते हैं जो इसे चटपटा स्वाद देते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं बाजार जैसी खस्ता मसाला मठरी बनाने की रेसिपी.

मसाला मठरी बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए

फुड एक्सपर्ट ने बताया कि मसाला मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा 2 कप, सूजी 2 बड़े चम्मच, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, सौंफ पाउडर 1 छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, हींग 2 चुटकी, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल या घी  4-5 बड़ेे चम्मच और तलने के लिए तेल आदि चाहिए. इन सभी सामान से आप घर पर बाजार जैैसे कुरकुरी मठरी बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- घर की मलाई से घी कैसे निकालें? दूध की मलाई से घी बनाने का आसान तरीका

घर पर मसाला मठरी कैसे बनाएं?

बता दें कि सबसे पहले आटा तैयार करें. इस तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी छान लें. अब इसमें अजवाइन, कसूरी मेथी, काली मिर्च, सौंफ पाउडर, जीरा, हींग, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें 4-5 बड़े चम्मच तेल या पििघला हुआ घी डालें. दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. मुट्ठी में आटा दबाने पर अगर वह बंधने लगे तो समझें कि मोयन सही है. इससे मठरी खस्ता बनती है. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 150-20 मिनट के लिए रख दें. साथ ही, आटे की छोोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। कांटे या टूूथपिक से दोनों तरफ छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं. जब आटा गूंथने के बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और मठरियों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

ऐसे रखें मसाला मठरी को लंबे समय तक खस्ता

इसके अलावा, मठरी तलने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इससे इसकी कुरकुुराहट बनी रहेगी. त्योहार पर इसे कड़क चाय के साथ मेेहमानों को परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? जानिए बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी में क्या है हेल्दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathri Recipes, Mathri Kaise Banti Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com