विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2021

Side Effects Of Ketchup: टोमेटो कैचअप खाने के नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप

Disadvantages Of Tomato Ketchup: टोमेटो कैचअप किसी भी स्नैक के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. ब्रेक, पकौड़ें, मैगी, पिज्जा या बर्गर, पास्ता, सभी के साथ कैचअप खाने की आदत है.

Side Effects Of Ketchup: टोमेटो कैचअप खाने के नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप
Side Effects Of Ketchup: कैचअप का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  • हार्ट के लिए हानिकारक है टोमेटो कैचअप का ज्यादा सेवन.
  • कैचअप में हिस्टामाइन्स केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है.
  • कैचअप पाचन की समस्या का कारण बन सकता है.

Disadvantages Of Tomato Ketchup:  टोमेटो कैचअप किसी भी स्नैक के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. ब्रेक, पकौड़ें, मैगी, पिज्जा या बर्गर, पास्ता, सभी के साथ कैचअप खाने की आदत है. और यहां तक कि हम कैचअप को इतना ज्यादा खाना पसंद करते हैं कि किसी भी खाने के साथ पेयर कर लेते हैं. खासतौर पर पराठे के साथ. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कैचअप का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि टमाटर को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, फिर इससे बना कैचअप क्यों नुकसानदायक है. तो आपको बता दें कि कैचअप में शुगर, नमक, कई तरह के मसाले और फ्रूक्टोज कॉर्न सिरप का इस्तेमाल किया जाता है जो हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है. तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं.

टोमेटो कैचअप खाने के नुकसानः

1. हार्टः

हार्ट के लिए हानिकारक है टोमेटो कैचअप का ज्यादा सेवन. टमाटर में ज्यादा फ्रूक्टोज होता है जो ट्राईग्लिसिराइड नाम का केमिकल बनाता है. यह केमिकल हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

Tomato Ketchup: अगर घर का टोमैटो केचप खाना करते हैं पसंद तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी

pa1vnkno

टमाटर में ज्यादा फ्रूक्टोज होता है जो ट्राईग्लिसिराइड नाम का केमिकल बनाता है.  Photo Credit: iStock

2. एलर्जीः

बहुत से लोगों को टोमेटो कैचअप से एलर्जी हो सकती है. कैचअप में हिस्टामाइन्स केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है. हिस्टामाइन्स एलर्जिक रिएक्शन को बढ़ा सकता है. इससे छींक आने की समस्या हो सकती है.

3. पेट गैसः

कैचअप पाचन की समस्या का कारण बन सकता है. टोमेटो कैचअप का एसिडिक नेचर होता है. जिसका ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी और हार्टबर्न, पेट गैस की समस्याएं हो सकती हैं. 

4. मोटापाः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो भूलकर भी ज्यादा मात्रा में टोमेटो कैचअप का सेवन न करें. टोमेटो कैचअप में ज्यादा फ्रूक्टोज होता है जो मोटापे का कारण बन सकता है.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Walnut Halwa: सिर्फ चार चीजों से बनाएं टेस्टी अखरोट हलवा रेसिपी
Dhebra For Breakfast: थेपला और ढोकला से हटकर ब्रेकफास्ट में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी ढेबरा
Better Sleep Diet: अच्छी नींद के लिए इन पांच चीजों को डाइट में करें शामिल
Cardamom Water Benefits: पाचन से लेकर मोटापा तक, इलायची पानी पीने के जबरदस्त फायदे
Cold And Flu Remedies: वायरल फीवर और खांसी से बचने के लिए इन तीन चीजों का करें सेव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomato Ketchup, Tomato Ketchup Health Hazards, Tomato Ketchup Recipe, Tomato Ketchup Side Effects, Tomato Ketchup Health Disadvantages, Side Effects Of Ketchup, Disadvantages Of Tomato Ketchup, Ketchup Recipe, Ketchup For Heart, Ketchup Harmful For Heart, Side Effects Of Tomato Ketchup Hindi, Ketchup Khane Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com