विज्ञापन

Cleaning Hacks: बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को रखें साफ, अपनाएं ये आसान ट्रिक, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा हे हैं जिसकी मदद से आपका टॉयलेट लंबे समय तक साफ और फ्रेश बना रहेगा. खास बात ये है कि इसमें आपको किसी ब्रश की भी जरूरत नहीं होगी.

Cleaning Hacks: बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को रखें साफ, अपनाएं ये आसान ट्रिक, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
टॉयलेट सीट को कैसे साफ रखें?
Photo Credit: NDTV

How to Keep Toilet Clean: घर की सफाई में सबसे मुश्किल कामों में से एक टॉयलेट साफ करना माना जाता है. ज्यादातर लोग टॉयलेट की गंदगी, पीलापन और बदबू से परेशान रहते हैं, लेकिन उसे बार-बार रगड़कर साफ करना पसंद नहीं करते. कई बार टॉयलेट की सफाई करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले क्लीनर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इनका असर ज्यादा दिन तक देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आप भी बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को साफ बनाए रखने की ट्रिक तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा हे हैं जिसकी मदद से आपका टॉयलेट लंबे समय तक साफ और फ्रेश बना रहेगा.

क्लीनिंग हैक के लिए जरूरी चीजें

  • 4 डिस्प्रिन टैबलेट
  • बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े
  • 1 चम्मच नमक
  • एक पुराना सॉक्स

यह भी पढ़ें: अमरूद के पौधे में डाल दें किचन की ये 3 चीजें, गमले में ही आएंगे ढेरों फल, जानें सही तरीका

कैसे तैयार करें ये क्लीनिंग हैक?

इस क्लीनिंग हैक के लिए सबसे पहले डिस्प्रिन की 4 टैबलेट को अच्छी तरह पीस लें. अब बचे हुए साबुन के टुकड़ों को चम्मच की मदद से मसलकर बारीक कर लें. इसके बाद इसमें पीसी हुई टैबलेट और 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर मिश्रण को दबाकर एक बॉल की शेप दें. अब इस बॉल को पुराने सॉक्स में रखें और ऊपर से गांठ लगाकर एक छोटी पोटली तैयार कर लें.

कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार पोटली को टॉयलेट के फ्लश टैंक में डाल दें. जब भी फ्लश चलाया जाएगा, पानी के साथ साबुन और बाकी चीजें धीरे-धीरे घुलती रहेंगी. इससे टॉयलेट सीट में जमी हल्की गंदगी को कम करने और बदबू को कम करने में मदद मिलेगी.

इस क्लीनिंग हैक से मिलेंगे ये फायदे

  • टॉयलेट में आने वाली बदबू कम होगी.
  • फ्लश के साथ हल्का साबुन वाला पानी आता रहता है, जिससे पीलापन और गंदगी नहीं जमती.
  • टॉयलेट को बार-बार साफ करने की जरूरत कम होती है.

यह भी पढ़ें: बाथरूम के नल पर जम गई है सफेद पपड़ी? शावर और टोंटी को ऐसे करें साफ, लौट आएगी चमक

यह भी पढ़ें: DIY Planter: फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से घर पर बनाएं शानदार गमला, बस इन चीजों की होगी जरूरत, जान लें हैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com