विज्ञापन

ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल की रेसिपी

ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल का स्‍वाद कुछ अलग ही होता है. इसका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाना कठिन नहीं है, आप घर पर इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं.

ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल की रेसिपी

अरहर की दाल भला किसे पसंद नहीं आती है. लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं. पर ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल का स्‍वाद कुछ अलग ही होता है. इसका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाना कठिन नहीं है, आप घर पर इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं. घर पर बनी दाल ज्यादा हेल्दी होती है, साथ ही इसमें अपने स्‍वाद अनुसार मसालों का तड़का लगा सकते हैं. बस थोड़े से मसाले, घी में लगा तड़का, सिंपल दाल को दमदार स्वाद दे सकता है. तो देर किस बात की, जानें घर पर परफेक्ट ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल बनाने की रेसिपी. 

ढाबा स्‍टाइल अरहर दाल - 2 से 3 लोगों के लिए 

सामग्री- 

अरहर दाल – 1 कप
प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा)
टमाटर – 2 मध्यम (पिसे हुए)
हल्दी – ½ टीस्पून
धनिया पाउडर – 1½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
देसी घी/तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

इलेक्ट्रिक केटल को कैसे साफ करें? अपनाएं ये आसान तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

तड़का लगाने के लिए सामग्री 

देसी घी – 1½ टेबलस्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1 टीस्पून
लहसुन – 6–7 कलियां (स्लाइस में कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

दाल बनाने की विधि 

स्‍टेप-1 
दाल को अच्‍छी तरह से धोकर 3 कप पानी, हल्दी और नमक के साथ प्रेशर कुकर में डालें. 3 से 4 सीटी लगाएं. कुकर खोलकर देख लें. दाल अच्छी तरह गल जानी चाहिए. 
स्‍टेप-2
कढ़ाही में तेल/घी गरम करें. इसमें कटी प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्‍ट व हरी मिर्च डालें और भूनें. अब टमाटर पेस्ट डालकर मसाले डालें और तेल छोड़ने तक भून लें. 
स्‍टेप-3
इस तैयार मसाले में पकी दाल डालें. 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से गरम मसाला डालें. 
स्‍टेप-4
एक अलग पैन में घी गरम करें. इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च, हींग डालें. कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का ब्राउन करें. आंच धीमी करके इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत दाल के ऊपर तड़का डाल दें. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arhar Dal, Arhar Dal Benefits, Arhar Dal Recipe, Arhar Dal Recipe In Hindi, Arhar Dal Fry Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com