विज्ञापन

इलेक्ट्रिक केटल को कैसे साफ करें? अपनाएं ये आसान तरीका

Electric Kettle Ko Saaf Kaise Kare: केतली का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, तो उसमें लाइमस्केल (Limescale) जमा हो जाता है, जिसे हटाना काफी जरूरी होता है. आइए ऐसे में जानते हैं, इसे हटाने के आसान तरीके बारे में और किन बातों का रखना है ध्यान.

इलेक्ट्रिक केटल को कैसे साफ करें? अपनाएं ये आसान तरीका
बिना सिरके और साबुन के इलेक्ट्रिक केतली से झटपट हटाएं लाइमस्केल

How To Clean Electric Kettle | Cleaning Of Electric Kettle : कभी कॉफी, गर्म पानी और चाय के लिए हम सभी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते ही हैं, जिसने हम सभी की जिंदगी कहीं न कहीं आसान कर दी है, लेकिन जब हम केतली का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, तो उसमें लाइमस्केल (Limescale) जमा हो जाता है, जिसे हटाना काफी जरूरी होता है. बता दें, इसकी वजह से केतली की कार्यक्षमता कम हो जाती है. बता दें, लाइमस्केल की बनावट को कुछ लोग चॉक जैसा बताते हैं, तो कुछ अंडे के छिलके जैसा.

समय के साथ यह गाढ़ा होता जाता है और पतली सफेद परतों में बदल जाता है.  ऐसे में आइए जानते हैं सिरके या साबून के बिना लाइमस्केल को कैसे हटाया जा सकता है. 

सिरके के बिना ऐसे हटाएं लाइमस्केल | How to Clean The Inside of An Electric Kettle?

सिरका या साबुन के बिना इलेक्ट्रिक केतली से लाइमस्केल हटाने का सबसे आसान तरीका के बारे में बात करें, तो वह है साइट्रिक एसिड. बता दें  साइट्रिक एसिड नींबू का खट्टा भाग होता है, जो आपको पाउडर के रूप में मार्केट में आसानी से मिल जाएगा. आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं. लाइमस्केल को हटाने के लिए यह तेजी से काम करता है, इसमें कोई बदबू नहीं आती है. इसके इस्तेमाल के बाद आप देखेंगे कि केतली के अंदर कोई अजीब सी परत नहीं हैं.

कैसे करें इस्तेमाल

  1. सबसे पहले केतली में इतना पानी भरें कि लाइमस्केल पूरी तरह ढक जाए अब पानी को उबाल लीजिए.
  2. फिर केतली को बंद कर दीजिए. अब गर्म पानी में 1 से 2 बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड पाउडर डालें और केतली को धीरे से घुमा दीजिए.
  3. एसिड के लाइमस्केल के साथ रिएक्शन करने पर छोटे-छोटे बुलबुले बनेंगे.
  4. जिसका मतलब यह है कि लाइमस्केल हटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
  5. अब इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए और किसी भी चीज से लाइमस्केल को रगड़ने की भून न करें.
  6. कुछ देर बाद  पानी निकाल दें.
  7. आप देखेंगे कि लाइमस्केल पूरी तरह से साफ हो चुका होगा.
  8. अब केतली को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
  9. इसके बाद एक या दो बार पूरी केतली भर पानी उबालें और फिर पानी को फेंक दें.
  10. ऐसा करने से गंध साफ हो जाएगी, अब केतली के ठंडा होने पर उसके तले पर उंगलियां फेरें, अगर वह आपको चिकनी महसूस हो रही है, तो मतलब साफ है लाइमस्केल पूरी तरह से हट चुका है.

केतली से लाइमस्केल हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • जब आप लाइमस्केल हटा रहे हैं, तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि केतली गर्म न हो. पहले केतली को ठंडा होने दें.
  • लाइमस्केल हटाते समय केतली को प्लग से हटा दीजिए, वरना आपके करंट लग सकता है. प्लग से हटाने के बाद ही लाइमस्केल साफ करने की प्रक्रिया शुरू कीजिए.
  • लाइमस्केल हटाने की प्रक्रिया के दौरान केतली के सतह को छूने से बचें, क्योंकि यह गर्म हो सकता है और इससे आपका हाथ भी जल सकता है.
  • लाइमस्केल हटाने की प्रक्रिया के दौरान केतली से बच्चों को दूर रखें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके और आप सुरक्षित तरीके से लाइमस्केल हटा सके.


---
How to remove limescale from a kettle, ways to remove limescale, remove limescale from a kettle safely, can limescale be removed with vinegar


केतली से कैसे हटाएं लाइमस्केल, लाइमस्केल हटाने के तरीके, केतली से सुरक्षित तरीके से हटाएं लाइमस्केल, लाइमस्केल सिरके से हटाया जा सकता है

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com