विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2023

Cavity Pain Remedies: दांतों में लगे कीड़ों को ही नहीं दर्द को भी कम करने में मददगार हैं किचन में मौजूद ये 5 चीजें

Cavity Pain Home Remedies: दांतों के दर्द और दांतों में लगने वाले कीड़ों ने कर रखा है परेशान तो किचन में मौजूद इन चीजों के इस्तेमाल से तुरंत पाए राहत.

Cavity Pain Remedies: दांतों में लगे कीड़ों को ही नहीं दर्द को भी कम करने में मददगार हैं किचन में मौजूद ये 5 चीजें
Teeth Cavity Remedies: दांत दर्द दूर करने के लिए घरेलू उपाय.

Teeth Cavity Remedies:  कई बार दांतों में लगे कीड़ों की वजह से दांतों में असहनीय दर्द होता है. जिससे चलते हमें कुछ भी खाने और पीने में परेशानी होती है. असल में दांतों में लगे कीड़ें. दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. असल में कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. टूथ कैविटी दांतों को खराब करने का काम कर सकती है. तो चलिए जानते हैं किचन में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में जो कीड़ों को कम करने के साथ दर्द से भी राहत दिला सकते हैं.

दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिलाने वाले उपाय- (tooth cavity pain relief home remedy)

1. हींग-

दांत दर्द की समस्या से हींग राहत दिला सकती है. गुनगुना पानी लेकर उसमें थोड़ी सी हींग मिला लें और दो से तीन बार कुल्ला करने से दांत दर्द दूर हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Cavity Home: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू उपाय, यहां जानें...

Latest and Breaking News on NDTV

2. लहसुन-

लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं.

3. नींबू-

नींबू में मौजूद एसिड जर्म्स को मारकर दर्द को कम करने में आपकी मदद करते हैं. मुंह में नींबू का एक टुकड़ा रखकर उसे चबाएं और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. इससे दर्द के साथ कीड़ों से भी राहत मिल सकती है. 

4. लौंग-

लौंग के एंटी-बैक्टीरियल गुण दर्द कम करने में भी आपकी मदद करते हैं. लौंग के तेल का इस्तेमाल कर दांतों के कीड़ों से राहत पा सकते हैं.

5. नारियल तेल-

नारियल तेल (Coconut Oil) को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप दांतों के कीड़ों की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आप नारियल तेल से कुल्ला कर सकते हैं. इसे दिन में 3-4 बार दोहराएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cavity Pain, Cavity Pain Remedies, Teeth Cavity Remedies, Dand Ke Kide Kaise Khatam Kare, Dand Dard Ke Upya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com