विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2025

बासी मुंह पानी में उबालकर पी लें ये हरे पत्ते, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Curry Leaves Water: अगर आप भी शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सुबह गरम पानी पीते हैं तो इसमें ये हरे पत्ते एड करके इसके लाभ और बढ़ा सकते हैं.

बासी मुंह पानी में उबालकर पी लें ये हरे पत्ते, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Curry Leaves Water: खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने के फायदे.

Curry Leaves Water Benefits in Hindi: भारतीय किचन में मौजूद करी पत्ता न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि शरीर को कई समस्याओं से बचाने में भी मददगार है. आपको बता दें कि करी पत्ते को करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है. अंग्रेजी में इसे करी लीफ कहते है. करी पत्ते का वैज्ञानिक नाम है मुराया कोएनिजी है. इसे फ्रेश करी पत्ते में एक अलग खूशबू होती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप रोजाना खाली पेट सुबह करी पत्ते का पानी पीते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को कैसे करना चाहिए इसका सेवन. 

कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी- How To Make Curry Patta Water)

करी  पत्ते को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. करी पत्ते का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 फ्रेश करी पत्ते को साफ कर लें फिर इसे एक पैन में एक गिलास पानी में उबाल लें. इस पानी को हल्का गर्म करके डिटॉक्स वॉटर की तरह पिएं. आप इसे चाय की तरह भी पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का कर रहा है मन तो एक बार जरूर ट्राई करें ये स्नैक्स, नोट करें आसान रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

करी पत्ते का पानी पीने के फायदे- (Curry Patta Pani Ke Fayde)

करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इन तत्वों में वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. जिनका सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है. अगर आप रोजाना खाली पेट इस पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है. करी पत्ते में टैनिन और कारबाजोले एल्कलॉइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं.  

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits And Side Effects Of Curry Leaves, Curry Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Curry Patta Pani Pine Ke Fayde, What Happens If You Drink Curry Leaves Water Empty Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com