Curry Leaves Water Benefits in Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सुबह खाली पेट हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. आज हम आपको एक ऐसे ही पत्ते के बारे में बता रहे हैं जिसके पानी से सुबह की शुरुआत करना बेस्ट है. हम बात कर रहे हैं करी पत्ते की जिसे करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है. अंग्रेजी में इसे करी लीफ भी कहते है. करी पत्ते को भारतीय किचन में कई तरह की रेसिपीज में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सिर्फ स्वाद को बढ़ाने ही नहीं, शरीर को भी कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. करी पत्ते का वैज्ञानिक नाम है मुराया कोएनिजी है. इसे फ्रेश करी पत्ते में एक अलग खूशबू होती है. लेकिन, आप इसे स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो फ्रिज में या सूखा कर रख सकते हैं.
करी पत्ते के पोषक तत्व- (Nutrients of curry leaves)
करी पत्ते में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी- How To Make Curry Patta Water)
करी पत्ते का पानी बनाने के लिए 4-5 फ्रेश करी पत्ते लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें. इस पानी को हल्का गर्म करके डिटॉक्स वॉटर की तरह पिएं. आप इसे चाय की तरह भी पी सकते हैं.
करी पत्ते का पानी पीने के फायदे- (Curry Patta Pani Ke Fayde)
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पी लीजिए इस हरी सब्जी का जूस फिर देखिए कमाल, इन 6 बीमारियों के लिए है काल के समान
1. डायबिटीज-
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं. जो शुगर लेवल को कम करने का काम करता है. सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर पी लें ये देसी चीज, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप

2. मोटापा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं. करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इन तत्वों में वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. जिनका सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें- बासी मुंह किशमिश का पानी पीने के फायदे, इन 5 लोगों के लिए है रामबाण
3. लिवर-
करी पत्ते में टैनिन और कारबाजोले एल्कलॉइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इस पानी के सेवन से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं