Remedies For White Hair In Hindi: आज के समय में समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं. दरअसल एक समय था जब बालों के सफेद होने का मतलब उम्र से लगाया जाता था. लेकिन आज के समय में छोटे से लेकर बड़ों तक में सफेद बालों की समस्या देखी जाती है. आपको बता दें कि समय से पहले बाल सफेद होने के कई कारण हैं और उनमें से एक है हमारी खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान. पोषण की कमी के चलते भी बाल सफेद होने की समस्या हो सकती है. कई बार हम सफेद बालों को छिपाने के लिए कलर करते हैं. लेकिन हेयर कलर का इस्तेमाल बालों को खराब कर सकता है. क्योंकि इनमें कई तरह के केमिकल्स हो सकते हैं. अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आप मार्केट से महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जगह घर में मौजूद इन चीजों के इस्तेमाल से सफेद बालों को काला कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वो घरेलू उपाय.
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता, मेथी और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तीनों चीजों को बालों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- बालों को टूटने, गिरने और झड़ने से बचाने के लिए इस सब्जी का ऐसे करें इस्तेमाल, कमर से नीचे पहुंच जाएगी बालों की ग्रोथ

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आपनाएं ये उपाय- (Curry Leave, Methi Seeds And Mustard Oil For Grey Hair)
करी पत्ता एक हेयर कलरिंग एजेंट की तरह काम करता है. सफेद बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी के बीज और करी पत्ता डालकर अच्छे से पका लें. फिर तेल ठंडा होने के बाद इस तेल से बालों की अच्छे से मसाज करें. कुछ देर बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. आप हफ्ते में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि मेथी के बीज में नौ एसेंशियल अमीनो एसिड होते हैं, जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं. वहीं सरसों के तेल को बालों को काला करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं