Okra For Hair Growth: आज के समय में बालों की समस्या काफी देखी जाती है. झड़ते, टूटते बालों को ठीक करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. लगातर झड़ रहे बाल हमारी चिंता को कम करने की जगह बढ़ा रहे हैं. कई बार तो बाल इस कदर टूटने लगते है कि हमें गंजे होने तक का ख्याल आने लगता है. हममें से ज्यादातर लोग बालों की केयर करने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन सबके बाद भी बालों को कोई राहत नहीं मिलती है. अगर आप भी मार्केट के प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपाय से अपने बालों को हेल्दी और लंबा करना चाहते हैं तो आप इस सब्जी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है. अगर आप भी अपने झड़ते, टूटते और कमजोर बालों से परेशान हैं तो भिंडी के पानी का इस्तेमाल कर बालों को लंबा बना सकते हैं. आपको बता दें कि भिंडी में विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को रूखेपन, टूटने, झड़ने और गिरने की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- पॉर्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन में मौजूद इन 3 चीज़ों के इस्तेमाल से हटाएं अपर लिप्स के बाल

Photo Credit: Pixabay
कैसे करें भिंडी का इस्तेमाल- (How To Use Bhindi For Hair)
बालों को काला, घना, चमकदार और झड़ने से बचाने के लिए आप 3-4 भिंडी को छोटे-छोटे पीस में काटकर एक बाउल में पानी डालकर उबाल लें. इस पानी को अच्छे से खौला लें. जिससे की भिंडी का पानी जेल की तरह हो जाए. अब इस जेल को थोड़ा ठंडा होने दें. इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और कुछ देर बाद बालों को धो लें. इससे आपके बाल हेल्दी बन सकते हैं बालों का गिरना भी कम होगा.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं