विज्ञापन

बालों को काला करने के लिए ये शैंपू बनाकर लगाती हैं Shalini Passi, जानें सफेद बालों को काला करने का नेचुरल तरीका

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स से चर्चा में आईं शालिनी पासी ने सफेद बालों को काला करने का एक नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बालों को काला करने के लिए ये शैंपू बनाकर लगाती हैं Shalini Passi, जानें सफेद बालों को काला करने का नेचुरल तरीका
सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे करें?
(Photo Credit: Instagram)

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है. लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. ऐसे में सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग हेयर कलर और डाई इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस तरह की डाई में मौजूद केमिकल कई बार बालों को ड्राई बनाने लगते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने बालों को काला कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स से चर्चा में आईं शालिनी पासी ने सफेद बालों को काला करने का एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे करें?

एक इंटरव्यू के दौरान शालिनी पासी ने बताया कि वे अपने बालों को कलर नहीं करती हैं, उन्होंने आजतक अपने बालों में कोई कलर नहीं लगाया है. इसके बजाय वे रीठा और आंवले के इस्तेमाल से एक शैंपू बनाकर अपने बालों में लगाती हैं. इससे उनके बालों को नेचुरली ब्लैक कलर मिलता है, साथ ही बाल ज्यादा शाइनी और मुलायम भी दिखते हैं. 

कैसे बनाएं ये शैंपू?
  • इसके लिए मुट्ठीभर सूखे आंवले और रीठा को 24 घंटे के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें. 
  • तय समय बाद दोनों चीजों को एक मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें. 
  • इतना करते ही आपका नेचुरल शैंपू बनकर तैयार हो जाएगा, आप अपने बालों को धोने के लिए इस शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों को कैसे फायदा पहुंचाते हैं रीठा और आंवला?

बता दें कि रीठा और आंवले का इस्तेमाल हेयर केयरर में लंबे समय से किया जाता रहा है. रीठा बालों के लिए एक नेचुरल केमिकल-फ्री क्लींजर की तरह काम करता है. ये स्कैल्प से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है. वहीं, आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो भी बालो को नेचुरल तरीके से फायदा पहुंचा सकते हैं. नियमित इस्तेमाल से ये दोनों चीजें बालों को पोषण देने और कुछ हद तक सफेद बालों को कम करने या बालों से जुड़ी और भी परेशानियों को कम करने में असर दिखा सकती है.

ऐसे में आप भी इस शैंपू को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आप पहली बार इन चीजों को लगा रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. पहले स्किन पर थोड़ी मात्रा में ये शैंपू लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से आपको जलन या खुजली का एहसास हो, तो इस शैंपू को बालों पर लगाने से बचें. 

यह भी पढ़ें- बिना धोए गंदे कारपेट की सफाई कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका, एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी धूल-मिट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shalini Passi, White Hair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com