Chef Saransh Goila: मौजूदा वक्त में फास्ट फूड दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है. जंक फूड मॉर्डन लाइफस्टाइल का हिस्सा है. हालांकि फास्ट फूड्स में भी कैप्सिकम, कॉलीफ्लावर जैसे सब्जियों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. मगर ऐसे लोगों की संख्या काफी है जो हरी सब्जियों से दूर भागते हैं. तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें पत्ता गोभी जैसी हरी सब्जियां नहीं पसंद है तो यहां हम आपको पत्ता गोभी से बनने वाली एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जो हरी सब्जियों के बारे में आपकी सोच बदल देगी और आप भी पत्ता गोभी से बनी इस डिश को बहुत चाव के साथ खाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पत्ता गोभी पैनकेकः
सारांश ने जापान के सेवरी पैनकेक जिन्हें Okonomiyaki नाम से जाना जाता है, को बेहद देसी अंदाज में बनाने की रेसिपी शेयर की है. सारांश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह रेसिपी शेयर की जिसकी मदद से आप आसानी से पत्तागोभी पैन केक बना सकते हैं.
ऐसे बनाए कैबेज पैनकेकः
इसके लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को बारीक काट लें और सिरका और नमक में 5 मिनट के लिए भिगो कर छोड़ दें. इसके बाद आपको 1 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, 2 चम्मच नमक, 4 अंडे और 1 चम्मच मीट मसाला या गरम मसाले की जरूरत पड़ेगी. इसका पूरा मिक्सचर बनाकर इसमें पत्ता गोभी मिक्स कर लें. इस मिक्सचर को थोड़ा गरम ऑयल के साथ पैनकेक में डाल कर दोनों तरफ 3-3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर गर्म करें. केक का बेस तैयार हो जाने पर सॉस, चीज की टॉपिंग करें और लो फ्लेम पर 3 मिनट तक कुक करें इसके बाद सिरका में सोक किए गए प्याज, स्प्रिंग अनियन और धनिया से इसे गार्निश करें. आपका देसी कैबेज पैनकेक तैयार है और इसे आप अपनी पसंद के मुताबिक टोमोटो सॉस या चिली सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें मुंबई स्टाइल टिक्की फ्रेंकी Recipe Inside
Batata Vada Idli: स्ट्रीट स्टाइल से घर पर आसानी से बनाएं बटाटा वड़ा इडली
Makhana Bhel: व्रत में चटपटा खाने का है मन तो बनाएं 'मखाना भेल'
Best Diet For Hemoglobin: हीमोग्लोबिन को मेंटेन रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं