विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2015

पीएम मोदी और चांसलर मर्केल के लिए शेफ कुणाल ने तैयार किया स्पेशल मील

चांसलर के विशेष सम्मान के लिए शेफ कुणाल कपूर द्वारा उनके लिए ख़ास मील तैयार किया गया। शेफ कुणाल भारतीय व्यंजनों के लिए फेमस चेहरों में से एक है

पीएम मोदी और चांसलर मर्केल के लिए शेफ कुणाल ने तैयार किया स्पेशल मील
नई दिल्ली:

जर्मन की चांसलर एंजेला मर्केल तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची। इस दौरान उन्होंने सोमवार को दिल्ली में फास्ट-ट्रैक अप्रूवल पर हस्ताक्षर किए, जिसमें एकल बिंदु स्वीकृति को शामिल किया गया है। यह मार्च 2016 तक चालू हो जाएगा। इसका उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा जर्मन कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया' पहल से जोड़ने और जरूरी तरीकों से निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 



 



 



 

 

 


अपने दूसरे दिन की शुरुआत में दोनों नेताओं ने पहले प्रमुख जर्मन ऑटोमोटिव बॉश सुविधा का दौरा किया। भारत के तकनीक हब को प्रत्यक्ष तरीके से देखने के लिए उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन पर इनके अधिकारियों से बात की। यही नहीं, चांसलर मर्केल और पीएम मोदी ने मेक इन इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे मुद्दों को प्रमोट करने पर भी विचार साझा किए।
 

बॉश दौरे के बाद उन्होंने आईटी इवेंट में भाग लिया, जो कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी और जर्मन फ्राउनहोफर संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। दोनों देशों में तकरीबन सवा दो सौ करोड़ डॉलर के 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान एक समझौते के तहत भारत के केंद्रिय स्कूलों में एक अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौरपर जर्मन पढ़ाई जाएगी, वहीं जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाओं को पढ़ाया जाएगा।

 


 


 


 


 


 


 

 

 

बेंगलुरु में तकनीनी बातों के बाद, चांसलर के विशेष सम्मान के लिए शेफ कुणाल कपूर द्वारा उनके लिए ख़ास मील तैयार किया गया। शेफ कुणाल भारतीय व्यंजनों के लिए फेमस चेहरों में से एक है। लंच के लिए मेन्यू में सात्विक थीम रखी गई थी। इस ख़ास लंच का आयोजन नैसकॉम (NASSCOM) द्वारा किया गया था, जिसे पीएम मोदी की मेजबानी में चासंलर मर्केल के सम्मान में पेश किया गया। इस मौके पर विशिष्ट गेस्ट भारती एंटरप्राइस के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील मित्तल, विपरो के चेयरमेन अज़ीम प्रेम जी और दुनिया भर के जाने-माने उद्योगपति बेंगलुरु के द लीला होटल पहुंचे।
 


 

 

Diabetes: ये तीन चीजें करेंगी ब्लड शुगर लेवल को कम, यहां है आयुर्वेदिक नुस्खे...
 

Eggs For Diabetes: क्‍या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं अंडे? यहां है जवाब
 


 


 


 


 

 

लीला ग्रुप के कार्यकारी शेफ कुणाल कपूर ने कहा कि, “ नैसकॉम इवेंट में पीएम मोदी और अन्य गणमान्य लोगों के लिए खाना बनाना सम्मान की बात थी। देशभर के खाने को मेन्यू में जगह दी गई थी और सादगी और भव्यता के साथ उसे प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी की पसंद के अनुसार, हमने उनके लिए घर के स्टाइल में पका फूड पेश किया। मील को हल्का, हेल्दी और रुचिकर बनाने के लिए सिंपल और सादी रेसिपी यूज़ की गई। ”


अब आप सोच रहे होंगे, कि आखिर मैन्यू में क्या शामिल था?  देश में चांसलर मर्केल के आखिरी दिन  शेफ कुणाल ने मील की शुरूआत हेल्दी वेलकम ड्रिंक ‘सम्मभरम' के साथ की, जिसमें लेमन ग्रास के साथ मसालेदार छाछ का फ्लेवर था। एक अनोखा घर का बना आम और मिर्च का आचार और शाकाहारी स्टार्टर की शुरुआत के लिए ‘छुंदो' परोसा गया। एक विशेष डिश ‘मुरुंगएलई अदाई' ड्रमस्टीक की पत्ती से बना पैनकेक भी परोसा गया। इसे शेफ कुणाल द्वारा घर के बने आचार के साथ परोसा गया था, जिसमें ‘महाली' भी शामिल था। यह एक पारंपरिक तमिल आचार है, जो जड़ों, वेनिला की खुशबू और दालचीनी से बनाया जाता है। वज़ह्पू वड़ा (केले के फूल के पकौड़े) को जब फ्रेश नारियल की चटनी के साथ परोसा गया, तो सभी ने इसे खूब पसंद किया।   
 

 

ताजा लेख-

Weight Loss: प्रोटीन से भरपूर ये 5 फ्रुट्स हो सकते हैं वजन कम करने में फायदेमद

सात तरह के फूड, जो रात की नींद कर सकते हैं खराब

डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों से दूर रखता है क्रैनबेरी जूस

Happy Birthday Shah Rukh Khan: 5 चीजें जो 'बॉलीवुड बादशाह' खाते हैं फिट रहने के लिए

बिना चीरे या काटे दूर होगा किडनी स्टोन, गुर्दा पथरी को दूर करेंगी ये 5 चीजें...

योग की पहली क्लास : ध्‍यान रखें ये बातें

Yoga Asanas : इन आसान मुद्राओं से पाएं शरीर पर संतुलन

Diabetes Management: डायबिटीज दूर करेगा पपीता, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे

Tej Patta For Diabetes: ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कैसे करें इसका इस्‍तेमाल

 

 

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lunch, Menu List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com