- इस मौसम में हमें अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए.
- इस समय लोग ठंडा, हाइड्रेटिंग और ऐसा भोजन अपनी डाइट में शामिल करते हैं.
- हमारे शरीर को जिस पोषक तत्व की काफी जरूरत होती है वह है कैल्शियम.
गर्मी का मौसम आ गया है और इससे बचने के लिए हमने एसी और आरामदायक कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है. रहन सहन के अलावा इस मौसम में हमें अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए. इस समय लोग ठंडा, हाइड्रेटिंग और ऐसा भोजन अपनी डाइट में शामिल करते हैं जो पेट के लिए हल्का हो. लेकिन ऐसा करते समय, हमें अक्सर स्वस्थ पोषक तत्वों के बारे में भी सोचना चाहिए जो हमारे शरीर को समग्र पोषण के लिए चाहिए. वरना आगे चलकर डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हमारे शरीर को जरूरी फक्शंन के लिए जिस पोषक तत्व की काफी जरूरत होती है वह है कैल्शियम. हड्डियों को मजबूत करने और हमारी कंकाल संरचना का समर्थन करने के अलावा, रक्त वाहिका और मांसपेशियों के विस्तार और संकुचन के लिए भी कैल्शियम की जरूरत होती है. हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी से दांतों की समस्या, ज्यादा थकान की समस्या भी हो सकती है.
इस पर विचार करते हुए, हमने कुछ रेसिपीज को चुना जो न सिर्फ हमारे लिए गर्मियों के हिसाब से फायदेमंद हैं, बल्कि कैल्शियम-सामग्री से भी भरपूर हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ: गर्मी में आजमाएं ये पांच स्पेशल रेसिपीज
1. मस्क मेलन मिल्कशेक
बचपन से, हम जानते हैं कि दूध कैल्शियम का पर्याय है. इसलिए, हम एक स्वादिष्ट मिल्कशेक रेसिपी लेकर आए हैं जिसमें समर वाइब जोड़ने के लिए इसमें ताज़ा खरबूजा शामिल किया है. व्यंजन के लिए यहां क्लिक करें.
2. मैंगो लस्सी:
कैल्शियम का एक और शक्तिशाली स्रोत दही है, और गर्मियों के दौरान दही का मजा लेने के लिए लस्सी से बेहतर क्या हो सकता है? साधारण लस्सी को थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए हम एक रेसिपी लेकर आए हैं जिसमें 'फलों का राजा' - आम - शामिल हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. मसाला छाछ:
गर्मी के दौरान अगला लोकप्रिय दही आधारित पेय मसाला छाछ है. यह ठंडा है, ताज़ा है और आपको हर जरूरी पोषक तत्व से भरपूर है. क्लासिक रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. पाइनएप्पल रायता:
पाइएप्पल काफी लोगों को पसंद होता है, क्या आप भी उनमें से एक हैं जो इस मीठे और रसीले अनानास का लुत्फ उठाने के लिए गर्मियों का इंतजार करते हैं. अपने आहार में सीजनल वाइब जोड़ने के अलावा, अनानास भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम से भरा होता है. इसलिए, हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे - इसे अनानास रायता कहा जाता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है, रायता में दही शामिल है, जो फिर से कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. स्ट्रॉबेरी स्मूदी:
हम समझते हैं कई बार गर्मियों के दौरान कुछ खाने का मन नहीं होता है धधकती गर्मी हम थका हुआ और डिहाइड्रेड महसूस करते हैं, जिससे भूख कम लगती है. लेकिन खना छोड़ना एक सही विकल्प नहीं है जिसका हम कभी सुझाव नहीं देंगे. इसके बजाय, हल्के भोजन लें जो बनाने और खाने दोनों में आसान है. ऐसा ही एक उदाहरण है स्मूदी. आपके लिए स्मूदी को स्वस्थ और कैल्शियम युक्त बनाने के लिए, हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी शामिल है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
इन रेसिपीज़ को ट्राई करें और गर्मी की अपनी डाइट में स्वस्थ पोषक तत्वों को शामिल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं