- साबुदाना वड़ा खाने में बेहद ही स्वाद लगता है.
- इसे बनाना भी काफी आसान है.
- साबुदाना होने की वजह से वड़े को एक एक्ट्रा क्रंच मिलता है.
यूं तो ब्रेकफास्ट के लिए हमारे पास बहुत से विकल्प हैं. लेकिन हमसे काफी लोग साउथ इंडियन व्यंजनों को खाना पसंद करते हैं. साउथ इंडियन खाने में इडली साबंर, डोसा, उपमा तक आपको खूब वैराइटी मिलती है, जिसे सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है. डोसा और इडली के बाद मेदू वड़ा एक ऐसी चीज है जो लोगों का काफी फेवरेट है. मेदू वड़ा उड़द दाल से बनने वाला डीप फ्राई स्नैक है जिसे दक्षिण भारतीय घरों में सुबह के समय सांबर या नारियल की चटनी के साथ ब्रेकफास्ट में परोसा जाता है.
Moongfali Barfi: कैसे बनाएं हलवाई स्टाइल मूंगफली की बर्फी, यहां देखें आसान रेसिपी

वड़ा एक ऐसी रेसिपी है जिसे बड़े हो या बच्चे सभी चाव से खाना पसंद करते हैं. गरमागरम सांबर के साथ खाने में यह बहुत ही स्वाद लगता है. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे कई अलग-अलग तरीके से इसे बनाया जाने लगा है, जो सभी खाने में बेहद ही स्वाद लगते हैं. रवा वड़ा, मसाला वड़ा, गोभी वड़ा यहां तक की दाल वड़ा इसके कुछ लोकप्रिय उदाहरण है जिन्हें लोग वैरिएशन के साथ बनाकर अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपकी इस लिस्ट में एक और ब्रेकफास्ट स्पेशल साबुदाना वड़ा जोड़ने जा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं ब्रेकफास्ट स्पेशल साबुदाना वड़ा | साबुदाना वड़ा रेसिपी:
साबुदाना वड़ा खाने में बेहद ही स्वाद लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. साबुदाना होने की वजह से वड़े को एक एक्ट्रा क्रंच मिलता है. साबुदाना वड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे कम से कम एक घंटा भिगोना होता है. फिर साबुदाने को छानकर इसका पानी निकाल लें. अब एक बर्तन में साबुदाने के साथ मैश किया हुआ आलू, नमक, मुंगफली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर मिलाएं. मिश्रण से गोलाकार में वड़े बनाकर उन्हें तेल में डीप फ्राई करें. गर्मागर्म क्रिस्पी वड़ा का सर्व करें.
साबुदाना वड़ा बनाने के लिए पूरी रेसिपी यहां देखें:
आम दिनों के अलावा आप साबुदाना वड़े को व्रत में भी खा सकते हैं. बस इसके लिए आपको वड़ा बनाते वक्त साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना होता है.
Kabuli Mutton Pulao: मटन खाने के हैं शौकीन तो इस तरह बनाएं काबुली मटन पुलाव- Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं