Boondi Ki Sabzi Recipe In Hindi: बूंदी से बने रायते के बारे में तो सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने इसकी सब्जी बनाकर खाई है? बूंदी की सब्जी एक ऐसी डिश है जिसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ढेर सारी सामग्री की जरूरत पड़ती है. इतना ही नहीं, इसकी खास बात यह है कि यह सब्जी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और रोटी, पराठे या पूरी सभी के साथ खाई जा सकती है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है?

Photo Credit: AI
बूंदी की सब्जी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सामग्री:
- 1 कप बूंदी
- 2 छोटे कटे प्याज
- 2 छोटे कटे टमाटर
- 1 छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक
- 1 छोटा चम्मच कुटा हुआ लहसुन
- एक चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- धनिया पत्ती
बूंदी की सब्जी बनाने की विधि
- एक पैन में तेल गरम करें, हींग डालें और उसके चटकने तक रुकें.
- अब प्याज डालें और उसे भूरा होने तक भूनें, अदरक और लहसुन को भी भूनें.
- टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह से पकाएं.
- अब बूंदी डालें और थोड़ा पानी छिड़कें.
- पैन को ढक दें और 2 मिनट तक एक साथ पकने दें.
- अब इसमें गरम मसाला पाउडर, धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
बूंदी की सब्जी को किस के साथ खाएं?
- आप इसे गरम-गरम रोटी के साथ खा सकते हैं.
- इसके अलावा बूंदी की सब्जी जीरा राइस के साथ अच्छी लगती है.
- पराठे के साथ भी इस सब्जी को खाया जा सकता है.
- पूड़ी के साथ भी बूंदी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
इसे भी पढ़ें: तनाव से रहना चाहते हैं दूर? रोजाना 5 से 10 मिनट करें भद्रासन, जानें सही तरीका
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं