Summer Special Raita: गर्मी के मौसम ठंडक के लिए हम अपनी डाइट में बदलाव करते हैं. ठंडी चीजों को खाना और पीना हमें इस मौसम में काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन सभी ठंडी चीजें हेल्दी नहीं होती. ऐसे में हेल्थ और टेस्ट के लिहाज से रायता बेहतरीन ऑप्शन है. यहां हम आपको 5 तरह के रायते (Riata Recipes) के बारे में बताने जा रहे हैं. इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और हर दिन एक नए रायते का स्वाद ले सकते हैं. ऐसा करने से आप बोर होने से बचेंगे और हेल्दी भी रहेंगे.
1. खीरे का रायता
गर्मी के मौसम में खीरा और दही दोनों ही बेहतरीन हेल्दी ऑप्शन है. प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और फाइबर से भरपूर खीरा दोनों ही तपती गर्मी में ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है. खीरे को कद्दूकस कर उसका पानी निचोड़ लें. इसमें दही के साथ जीरा, काला नमक, हरी मिर्च धनिया आदि मिला दें. चाहें तो इसमें जीरे का तड़का भी लगा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. कद्दू का रायता
कद्दू एक बेहद गुणकारी सब्जी है. इसका रायता बनाने के लिए कद्दू हल्का सा स्टीम कर लें. इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंटकर इसमें भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक और मिर्च जैसे मसाले मिला लें. स्टीम किया हुआ कद्दू भी इसमें मिक्स कर दें. कद्दू का रायता तैयार है. ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है.
3. बूंदी रायता
बूंदी रायता काफी आम है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए दही में काला और सादा नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिक्स करना होता है. अब इसमें भुना पिसा जीरा डालें और 2-3 काली मिर्च को भी कूटकर मिला लें. अब बूंदी डालकर 10 मिनिट ढक कर रख दें. इसे ठंडा ठंडा खाएं.
4. पुदीना रायता
कैल्शियम से भरपूर पुदीना रायता भारतीय रसोई में उपलब्ध मूल सामग्री से बनाया जाता है. कम वसा वाले दही के साथ बनाया गया पुदीना रायता स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. पुदीना रायता बनाने के लिए दही में पुदीना, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ी सी शक्कर मिलाई जाती है. इसे भी ठंडा-ठंडा परोसा जाता है.
5. फ्रूट रायता
फ्रूट रायता काफी हेल्दी होता है क्योंकि इसमें काफी सारे फ्रूट होते हैं. इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के 3-4 फल लें इनके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब दही लें और इसमें पीसी शकर मिक्स करें. एक चुटकी नमक मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. अंत में छोटी इलायची का पाउडर और फ्रूट मिक्स कर लें. थोड़ी देर फ्रिज में रखने के बाद इसे खा सकते हैं.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं