Recipe Of Blanket Dumplings: कई बार ऐसा होता है की हम कुछ खाना चाहते हैं, लेकिन किचन में ज्यादा समय बिताने का हमारा मन नहीं करता. ऐसे में आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी बहुत काम आती है. अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट हो, हेल्दी हो और जल्दी बन जाए तो ब्लैंकेट डंप्लिंग्स एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस डिश को बनाने में ज्यादा सामग्री या समय की ज़रूरत नहीं होती.
ब्लैंकेट डम्पलिंग बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Blanket Dumplings)
- चिकन कीमा 250 ग्राम
- बारीक कटा हुआ अदरक- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- 1/2 चम्मच
- राइस रेपर्स या मोमो रैपर्स
- तेल- 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- 10 साल की उम्र से पहले बच्चों का मोटापा रोकना क्यों है जरूरी, एक्सपर्ट्स बता रहे हैं बड़ी वजह
ब्लैंकेट डम्पलिंग बनाने की आसान विधि- (How To Make Blanket Dumplings)
- सबसे पहले एक बाउल में चिकन कीमा लें. इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, स्प्रिंग अनियन, नमक मिर्च डालें. अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले चिकन में अच्छी तरह मिल जाएं.
- इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. अब तैयार किया हुआ चिकन मिश्रण में डालें और ढककर कुछ मिनट तक पकने दें. इससे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिकन अच्छी तरह पक जाए.
- अब राइस रेपर्स को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर नरम कर लें. इन रैपर्स में थोड़ा थोड़ा चिकन मिश्रण रखें और इसे मोमो की तरह फोल्ड कर लें. ये रैपर्स डम्पलिंगस् के लिए ब्लैंकेट का काम करते हैं.
- इसके बाद एक सॉसपैन में थोड़ा पानी या हल्का शोरबा गर्म करें. तैयार डंप्लिंग्स को इसमें डालें और करीब 6 से 7 मिनट तक पकाएं. इतने समय में रैपर्स नरम हो जाएंगे और डंप्लिंग्स अच्छी तरह तैयार हो जाएंगे.
ब्लैंकेट डंपलिंग्स जल्दी बनने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं. इसमें ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं होता और चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है. इसलिए यह हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना है. अगर आप रोज के खाने से कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं