Bina fridge ke khana taaza kaise rakhein: गर्मियों में बिजली का जाना या फ्रिज का अचानक बंद हो जाना किसी भी घर के लिए परेशानी खड़ी कर देता है. ऐसे समय सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि रखा हुआ खाना खराब न हो जाए. खासकर दूध, पकी सब्जियां और फल जल्दी खराब होने लगते हैं. लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी से काम लें तो बिना फ्रिज के भी खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. पुराने समय में लोग इन्हीं तरीकों से खाना बचाते थे और आज भी ये तरीके उतने ही असरदार हैं.
इन तरीकों से बिना फ्रिज के लंबे समय तक खाना रखें फ्रेश- (Ways To Keep Food Fresh For Longer Time)
मिट्टी के बर्तन का सहारा लें
मिट्टी का घड़ा या मटका प्राकृतिक तरीके से ठंडक बनाए रखता है. इसमें दूध, दही या सब्जियां रखने से उनका तापमान कम बना रहता है और वे जल्दी खराब नहीं होतीं.
गीले कपड़े में लपेटकर रखें
फल और सब्जियों को हल्के गीले कपड़े में लपेटने से उनकी नमी बनी रहती है. इससे वे ज्यादा देर तक ताजे रहते हैं और जल्दी सूखते नहीं हैं.

सही जगह पर रखें खाना
खाने को हमेशा ठंडी और छायादार जगह पर रखें. सीधी धूप से दूर रखने पर खाने की खराब होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और उसकी ताजगी बनी रहती है.
यह भी देखें- सूखे नारियल से घर पर बनाएं शुद्ध तेल, आसान तरीका जानकर बाजार का तेल लेना भूल जाएंगे!
नमक और सिरके का करें इस्तेमाल
कुछ चीजों को हल्के नमक या सिरके के पानी में रखने से उनमें बैक्टीरिया की ग्रोथ कम हो सकती है. इससे उनकी शेल्फ लाइफ (Self Life) थोड़ी बढ़ जाती है.
हमेशा ढककर रखें खाना
खुले में रखा खाना जल्दी खराब होता है. इसलिए इसे ढक्कन या साफ कपड़े से ढककर रखें ताकि धूल और कीड़े उसमें न पहुंच सकें.
दूध और बचे खाने को ऐसे संभालें
दूध को दिन में एक-दो बार उबाल लेना बेहतर होता है. वहीं बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके ठंडी जगह पर रखें, इससे वह ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
इन तरीकों के बावजूद कोशिश करें कि खाना लंबे समय तक स्टोर न करें. जितना जरूरी हो उतना ही बनाएं. साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है ताकि किसी तरह का इन्फेक्शन (Infection) न हो.
थोड़ी सी सावधानी और सही आदतें अपनाकर आप बिना बिजली और फ्रिज के भी खाने को सुरक्षित रख सकते हैं और खराब होने से बचा सकते हैं.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं