अगर आप भी रोज-रोज वही दाल-चावल और नॉर्मल सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी नंबर वन हो, तो यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम आपको बिहारी स्टाइल सरसों वाली सहजन-आलू की सब्जी (Sarson Wali Sahjan Aloo Ki Sabzi) बता रहे हैं. सहजन को सेहत का खजाना माना जाता है, और जब इसे बिहार के ट्रेडिशनल सरसों वाले मसाले के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
इस सब्जी की सबसे खास बात यह है कि इसका तीखा, चटपटा और सरसों का अनोखा स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

कैसे बनाएं सहजन की स्वादिष्ट सब्जी. (Image NDTV)
कैसे बनाएं सरसों सहजन आलू की सब्जी- (How To Make Sarson Wali Sahjan Aloo Ki Sabzi)
सामग्री-
- सहजन- छीलकर लंबे टुकड़ों में कटे हुए
- आलू- छीलकर लंबे वेजेस के शेप में कटे हुए
- लहसुन-
- अदरक-
- हरी मिर्च-
- पीली सरसों-
- साबुत धनिया-
- हल्दी पाउडर-
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-
- टमाटर-
- प्याज़-
- राई-
- जीरा-
- पानी-
- हरा धनिया-
- तेल और नमक- जरूरत के अनुसार
विधि-
- सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर जार लें. इसमें लहसुन की कलियां, अदरक, हरी मिर्च, पीली सरसों, साबुत धनिया, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें.
- अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम महीन पीस लें. यही इस सब्जी की असली जान है.
- अब गैस पर एक कड़ाही या पैन चढ़ाएं और उसमें कुकिंग ऑयल डालें. तेल गरम होने पर इसमें कटे हुए आलू के टुकड़े डालें और 3-4 मिनट तक फ्राई करें.
- इसके बाद इसी में कटे हुए सहजन भी डाल दें और 2 मिनट तक और पकाएं. जब आलू और सहजन पर एक हल्की सी ब्राउन लेयर दिखने लगे, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें.
- कड़ाही में बचे हुए तेल में राई और जीरा डालकर चटकाएं. इसके बाद इसमें 2 बारीक कटे हुए प्याज और स्वादानुसार नमक डालें.
- प्याज को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग बढ़िया गोल्डन ब्राउन न हो जाए.
- अब भुने हुए प्याज में मिक्सर में पीसा हुआ सरसों वाला मसाला डालें. थोड़ा सा पानी जार से धोकर कड़ाही में डाल दें ताकि मसाला जले नहीं.
- इसे तेज या मीडियम आंच पर कुछ मिनट तक अच्छे से भूनें, जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे.
- मसाला भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो अच्छे से गल और सॉफ्ट न जाएं.
- इसके बाद कड़ाही में पानी डालें और ग्रेवी में एक उबाल आने दें.
- जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे, इसमें पहले से फ्राई करके रखे हुए आलू और सहजन डाल दें.
- अब कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकने दें ताकि सारे मसालों का स्वाद सहजन और आलू के अंदर तक चला जाए.
- आखिर में गैस बंद करें, ऊपर से फ्रेश हरा धनिया डालें, मिक्स करें और बस आपकी गरमा-गरम सब्जी तैयार है.
- इसे आप गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: साउथ की यह सीक्रेट चटनी बदल देगी आपके खाने का स्वाद, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं