विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: कमजोरी और थकान को कहें बाय-बाय, सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें मोरिंगा की स्वादिष्ट सब्जी

अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो इस आर्टिकल में जानें कैसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मोरिंगा की सब्जी.

आज क्या बनाऊं: कमजोरी और थकान को कहें बाय-बाय, सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें मोरिंगा की स्वादिष्ट सब्जी
Moringa Sabzi: कैसे बनाएं मोरिंगा की सब्जी.

Moringa Sabzi Recipe In Hindi: आज के समय में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है. इसके लिए हम महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स और विदेशी सब्जियां खरीदते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे अपने देश में एक ऐसा 'सुपरफूड' है, जो गुणों की खान है? जी हां आपने सही गेस किया हम बात कर रहे हैं मोरिंगा की, जिसे सहजन और ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है. 

​मोरिंगा को अक्सर लोग सांभर में डालकर खाते हैं, लेकिन आज हम आपको इसकी एक ऐसी मसालेदार सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाकर बच्चे हो या बड़े, सब तारीफ करेंगे. 

​कैसे बनाएं मोरिंगा की सब्जी-  (How To Make Moringa Sabzi Recipe)

सामग्री-

  • मोरिंगा की फली- 
  • ​आलू
  • ​प्याज
  • ​टमाटर
  • ​अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • ​हरी मिर्च
  • ​हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • ​तेल ​
  • नमक 
  • जीरा
Latest and Breaking News on NDTV

विधि- 

  • इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों को अच्छे से धो लें. फिर इनके दो-दो इंच के टुकड़े काट लें. काटते वक्त इनके ऊपर का हल्का सा रेशा (छिलका) निकाल दें. इससे सब्जी का स्वाद खराब नहीं होता.
  • कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम करें. इसमें कटी हुई सहजन और आलू डालकर 3-4 मिनट के लिए हल्का फ्राई कर लें. जब इन पर हल्का सुनहरा रंग आ जाए, तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. ऐसा करने से सहजन का कसैलापन दूर हो जाता है.
  • अब उसी बचे हुए तेल में आधा चम्मच जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक चलाएं.
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें. साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिला दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि वह तेल न छोड़ दे.
  • भुने हुए मसाले में फ्राई किए हुए आलू और सहजन डाल दें. सबको अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाला सब्जी पर लिपट जाए. अब इसमें आधा कप पानी डालें, कढ़ाई को ढक दें और धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें.
  • जब आलू और सहजन अच्छे से गल जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर गैस बंद कर दें. आपकी गरमा-गरम, टेस्टी मोरिंगा की सब्जी तैयार है! इसे आप रोटी या पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं.

​मोरिंगा खाने के फायदे- 

आयुर्वेद में मोरिंगा को वरदान माना गया है. लेकिन आधुनिक साइंस भी इसके फायदों को मानता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में छपी स्टडी के अनुसार में मोरिंगा की पत्तियों और फलियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और आयरन पाया जाता है. यह हमारे इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत करता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है. अगर आपको जोड़ों का दर्द है या खून की कमी है, तो मोरिंगा आपके लिए बेस्ट है.

ये भी पढ़ें- फ्रिज में रखे टमाटर पर जम गई है बर्फ? फेंकने की गलती न करें, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com