विज्ञापन

सिर्फ 5 मिनट में तैयार होंगे बिना मावा के गुलाब जामुन, ये देखिए वीडियो...

मावा और मिल्क पाउडर के बिना बनाएं सॉफ्ट, रसीले भुट्टे के गुलाब जामुन. सिर्फ भुट्टा, दूध और चीनी से तैयार करें यह आसान और यूनिक मिठाई.

सिर्फ 5 मिनट में तैयार होंगे बिना मावा के गुलाब जामुन, ये देखिए वीडियो...
भुट्टे के गुलाब जामुन!
NDTV

गुलाब जामुन पसंद है? तो आपको भुट्टे के गुलाब जामुन भी खूब पसंद आएंगे. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न मावा चाहिए और न ही मिल्क पाउडर. सिर्फ भुट्टा, दूध और चीनी जैसी आसान सामग्री से ये स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हो जाते हैं. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रे किचन ने अपने यूट्यूब चैनल @SuvidhaNetRasoi पर इसकी रेसिपी साझा की. Suvidha Net Rasoi के 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ये देखिए वीडियो...


 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है, 


सामग्री:

  • नरम भुट्टे (दूधिया भुट्टे) (2)
  • फुल फैट दूध (½ लीटर)
  • घी (1 छोटा चम्मच)
  • तेल (तलने के लिए)

चाशनी के लिए:

  • चीनी (1½ कप)
  • पानी (1 कप)
  • हरी इलायची (2 से 3)
  • केसर के धागे (वैकल्पिक

बनाने का तरीका

  1. भुट्टों को छीलकर दाने निकाल लें.
  2. दानों को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें.
  3. मिक्सर जार में भुट्टे के दाने और ½ कप दूध डालकर एकदम बारीक पेस्ट बना लें.
  4. एक कढ़ाई में बचा हुआ 1 कप दूध और ½ कप दूध डालें.
  5. दूध को उबाल आने तक पकाएं.
  6. लगातार चलाते हुए इसे तब तक पकाएं जब तक यह लगभग एक तिहाई न रह जाए.
  7. गाढ़े दूध में भुट्टे का पेस्ट डाल दें.
  8. कम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  9. जब मिश्रण गाढ़ा होकर आटे जैसा बनने लगे, तब 1 चम्मच घी डालें.
  10. मिश्रण के मुलायम डो बन जाने पर गैस बंद कर दें.
  11. डो को घी लगी प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  12. एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें.
  13. चीनी पूरी तरह घुलने तक पकाएं.
  14. 4 से 5 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.
  15. इसमें इलायची और केसर डाल दें. 
  16. चाशनी को पतला ही रखें, इसमें कोई तार नहीं बनना चाहिए. 
  17. डो को अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें. 
  18. हाथों पर थोड़ा घी लगाएं. 
  19. डो से छोटे-छोटे गोल या लंबे गुलाब जामुन बना लें. 
  20. पैन में तेल गर्म करें.
  21. मीडियम आंच पर गुलाब जामुन को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
  22. तैयार गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डाल दें.
  23. ढककर 1 से 1½ घंटे के लिए छोड़ दें ताकि वे अच्छी तरह चाशनी सोख लें.
  24. रसीले और मुलायम भुट्टे के गुलाब जामुन तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: कदंब के फूल की यह देसी रेसिपी बन जाएगी आपकी नई फेवरेट, देखें कैसे बनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulab Jamun, Gulab Jamun Banane Ki Vidhi, Rakshabhandhan, Gulab Jamun Dessert Trend, Raksha Bandhan Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com