विज्ञापन

किचन गार्डन में लगाएं भृंगराज का पौधा, पत्तों से फूल तक हर हिस्सा है गुणों की खान, जानें खाने का सही तरीका

भृंगराज बालों के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए कई लोग इसे अपने बालों में एप्लाई करते हैं. लेकिन क्या इसे खा भी सकते हैं? यहां जानते हैं क्या भृंगराज खाया जा सकता है?

किचन गार्डन में लगाएं भृंगराज का पौधा, पत्तों से फूल तक हर हिस्सा है गुणों की खान, जानें खाने का सही तरीका
bhringraj is edible or not : क्या भृंगराज खा सकते हैं?

भृंगराज का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में लंबे और घने बालों की छवि बनने लगती है. क्योंकि इसे बालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक नुस्खा माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है. यह एक आयुर्वेदिक औषधि है. ऐसे में इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इसका सेवन कर सकते हैं? क्या भृंगराज की पत्तियों, चूर्ण या फिर रस के रूप में खाया जा सकता है? यहां हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं, आइए सिरसा स्थित रामहंस नैरिटैबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं क्या भृंगराज खा सकते हैं-

क्या भृंगराज खा सकते हैं या नहीं?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि भृंगराज का सेवन सामान्य रूप से सुरक्षित माना जाता है. इसे आप काढ़ा, चूर्ण या फिर जूस के रूप में ले सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए या फिर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह सुरक्षित नहीं होता है. ऐसे में अगर आप इसका सेवन करने जा रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

भृंगराज खाने के क्या फायदे हैं?

लिवर को स्वस्थ : एक्सपर्ट कहते हैं कि भृंगराज को लिवर टॉनिक माना जाता है. ये लिवर को डिटॉक्स करते हेल्दी बनाए रखने में प्रभावी है. 

बालों को रखे हेल्दी : बालों पर भृंगराज न सिर्फ लगाने से बल्कि खाना भी फायदेमंद हो सकता है. यह बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे सफेद बालों की परेशानी कम की जा सकती है.

पाचन को करे बेहतर : नियमित रूप से अगर आप भृंगराज का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सकता है. 

इम्यूनिटी को करता है सपोर्ट : भृंगराज में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपकी इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलता है. 

भृंगराज का सेवन कैसे करें?

  • भृंगराज पाउडर का सेवन आप गुनगुने पानी और शहद के साथ कर सकते हैं. 
  • इसका जूस भी पिया जा सकता है. 
  • मार्केट में मिलने वाले भृंगराज कैप्सूल भी फायदेमंद हो सकता है.
  • इसके अलावा भृंगराज के पत्तों से बने काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - मोरिंगा से लकाडोंग हल्दी तक, PM Modi ने जिन औषधीय पौधों की तारीफ की, जानिए उनका इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhringraj For Rough Hair, Bhringraj Aushadhi, Bhringraj Benefits, Bhringraj Ayurveda, Bhringraj And Coconut Oil For White Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com