विज्ञापन

भृंगराज का फायदा सिर्फ बालों के लिए नहीं लिवर और पीलिया जैसी बीमारी में भी है फायदेमंद, जानें कैसे

अगर गले में खराश और सांस लेने में परेशानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भृंगराज का चूर्ण और शहद का सेवन एक साथ करने से गले में लाभ मिलेगा. इससे खांसी में भी राहत मिलेगी और गले में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी.

भृंगराज का फायदा सिर्फ बालों के लिए नहीं लिवर और पीलिया जैसी बीमारी में भी है फायदेमंद, जानें कैसे
Bhringraj Benefits: भृंगराज सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

Bhringraj Benefits: आयुर्वेद में कई लाभकारी जड़ी बूटियों का जिक्र किया गया है, जिसमें से एक है भृंगराज. भृंगराज में कई ऐसे गुण पाए पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल शरीर को पुष्ट बनाने और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है. हालांकि इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. आयुर्वेद में भृंगराज को केशों के लिए हितकारी, यकृत के लिए सहायक, त्वचा के लिए उपयोगी और रसायन माना गया है. इसी कारण कई ग्रंथों में इसे केशराज कहा गया है. अगर गले में खराश और सांस लेने में परेशानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भृंगराज का चूर्ण और शहद का सेवन एक साथ करने से गले में लाभ मिलेगा. इससे खांसी में भी राहत मिलेगी और गले में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी.

भृंगराज के फायदे (Bhringraj Benefits)

Latest and Breaking News on NDTV
  • अगर लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बार-बार गैस बनने की परेशानी हो रही है या लिवर की वजह से शरीर में सूजन हो रही है तो भृंगराज का ताजा रस पीने से राहत मिलेगी. भृंगराज के रस से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और खाना पचाने में सहायक अम्ल भी अच्छे से बनते हैं. यह पित्त को भी संतुलित करने में मदद करता है.
  • इससे पीलिया में भी राहत मिलती है, लेकिन इसके सेवन से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें

ये भी पढ़ें: आंवला, नारियल, बादाम, अरंडी या भृंगराज तेल... कौन सा तेल लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाता है?

  • भृंगराज त्वचा के लिए भी लाभकारी है. वात और पित्त के असंतुलन से भी त्वचा संबंधित परेशानी होती है. ऐसे में भृंगराज का सेवन या फिर इसका काढ़ा त्वचा सबंधी परेशानियों में राहत देता है. इसके अलावा भृंगराज का लेप भी त्वचा पर लगा सकते हैं, जिससे त्वचा में खुजली और दाग-धब्बों की समस्या से परेशानी मिलती है.
  • आखिर में भृंगराज को बालों के लिए जाना जाता है और आयुर्वेद में इसे केशराज की उपाधि मिली है. भृंगराज तेल झड़ते बालों को रोकता है, बालों को असमय सफेद होने से रोकता है, सिर की शुष्कता को भी कम करता है और नए बाल उगाने में भी लाभकारी है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Sa Tel Baal Jhadne Se Rokta Hai, Balon Ke Liye Kaun Sa Tel Achcha Hai, Amla Oil, Nariyal Tel, Baadam Tel, Arandi Tel Ya Bhringraj Tel, Kaun Sa Tel Balon Ke Liye Achcha Rahata Hai, Kaun Sa Tel Balon Ko Lamba Karta Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com