- हाइपरटेंशन को लाइफस्टाइल में बदलाव करके कम किया जा सकता है.
- तरबूज में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है.
- नारियल पानी के सेवन से हाइपरटेंशन की समस्या को कम किया जा सकता है.
Best Summer Food For Hypertension: गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप इस मौसम में अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हाइपरटेंशन आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है. उम्र के साथ हाइपरटेंशन (हाई बल्ड प्रेशर) की समस्या भी बढ़ने लगती है. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है. दरअसल ये एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल के कारण होती है. असल में हमारी नसों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर उस स्थिति को कहते हैं जब यह बहाव तेज हो जाता है. रक्त के इस प्रवाह को मापने के लिए एक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है जिसे स्फिग्नोमैनोमीटर कहा जाता है. आपको बता दें कि लाइफस्टाइल में सही बदलाव करके इस समस्या को कम किया जा सकता है. डाइट में पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम को शामिल कर हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिनके सेवन से न केवल आप इस समस्या को कम कर सकते हैं बल्कि गर्मियों में शरीर को स्वस्थ भी रख सकते हैं.
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मददगार है ये 5 चीजेंः
1. तरबूजः
गर्मियों में तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. तरबूज में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो गर्मियों में पानी की कमी नहीं होने देता. तरबूज के बीज में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
2. जामुनः
जामुन में फ्लेवोनोइड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
Food For Hypertension: हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 7 जबरदस्त फूड्स!

डाइट में पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम को शामिल कर हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.Photo Credit: iStock
3. नारियल पानीः
गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीना बहुत लाभदायक माना जाता है. नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है. नारियल पानी के सेवन से हाइपरटेंशन की समस्या को कम किया जा सकता है.
4. नींबूः
नींबू विटामिन सी अच्छा सोर्स हैं. दरअसल नींबू विटामिन सी का ही नहीं बल्कि ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर भी होता है. ये बॉडी से फ्री रेडिकल्स को खत्म कर ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है.
5. दहीः
गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है. दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 भी पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
चीनी नहीं खानी? चाय को इन चीजों से करें मीठा
प्रोटीन पैक्ड ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें इस पारसी-स्टाइल एग भुर्जी (अकुरी)- Recipe Inside
Shilpa Shetty 20 Things: खाना बनाने से लेकर संडे बिंज तक, शिल्पा शेट्टी ने बताई 20 पसंदीदा चीजें!
बिहार के इस किसान ने उगाई ऐसी अनोखी सब्जी, जो एक लाख रूपये प्रति किलोग्राम हिसाब से बिकती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं