England vs Sri Lanka, Semi Final: खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में अब सुपर-8 राउंड (Super-8 round) के मैच खेले जा रहे हैं, तो रोमांच और अनिश्चितिता छन-छन कर सामने आ रही है. रविवार को पल्लेकल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सह-मेजबान श्रीलंका और गत चैंपियन इंग्लैंड (England vs Sri Lanka) के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला. किसी ने भी नहीं सोचा था कि पहली पाली में अंग्रेजों के 9 विकेट पर 146 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ढेर होकर अपने ही घर में 51 रन से हारने पर मजबूर हो जाएगी. बहरहाल, अंग्रेजों की इस जीत ने यहां से सेमीफाइनल की टीमों की जंग को और रोमांचक बना दिया है.
फिलहाल ये 4 टीमें सबसे आगे
उम्मीदों के उलट इंग्लैंड से हार के बाद अब श्रीलंका टीम दबाव में आ गई है. इस हार के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के परिणाम से पहले तक टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में एंट्री करने की रेस में सबसे आगे खड़ी हुई हैं. दोनों ही ग्रुपों से 2 शीर्ष टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.
इन मैचों पर टिका है अब सेमीफाइनल का पूरा गणित
यह तो साफ है कि कौन से चार देश अंतिम चार की दौड़ में सबसे आगे खड़े हैं, लेकिन यहां कुछ मैच ऐसे बाकी बचे हैं, जो रेस में शामिल टीमों की स्थिति को बदल सकते हैं. इन मैचों की तारीख और किसके बीच मुकाबला है, इस बारे में भी जान लें:
23 फरवरी: जिंबाब्वे बनाम वेस्टइंडीज
24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति:
पल्लेकल में श्रीलंका की हार के बाद दोनों ग्रुपों की प्वाइंट्स टेबल की ताजा स्थिति पर गौर फरमा लें. ग्रुप ए की स्थिति भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले की है.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं