- आंवले के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
- आंवले को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है.
- डायबिटीज रोगियों के लिए आंवले का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है.
Best Amla Recipes For Immunity In Hindi: आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. आयुर्वेद में आंवले को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आंवले को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है. आपको बता दें कि आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं. आंवले का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवले को आप अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल आंवले में पाए जाने वाले गुण सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि, त्वचा, आंखों और कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं. आंवले के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है. डायबिटीज रोगियों के लिए आंवले का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको आंवले से बनने वाली रेसिपीज के बारे में बताते हैं.
इन पांच तरीकों से कर सकते हैं आंवले का सेवनः (Consume Gooseberry In These 5 Ways)
1. आंवला मुरब्बाः
आंवले के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. क्योंकि इसको विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन बहुत से लोगों को आंवले का खट्टा स्वाद खाने में पसंद नहीं होता, ऐसे लोग आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. Photo Credit: iStock
2. आंवला चटनीः
आंवले को आप अपनी डाइट में चटनी के रूप में शामिल कर सकते हैं. आंवले की चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पाचन को बेहतर रखने में भी मददगार है. आंवले की चटनी को नमक और ब्राह्मी की पत्तियों से तैयार कर इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं.
3. आंवले का अचारः
भारतीय खाने का प्रमुख हिस्सा है अचार. भारत के लगभग हर घर में खाने के साथ अचार का कॉम्बिनेशन आपको मिलेगा. अचार किसी भी बेजान खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. आमतौर पर लोग आम, नींबू और मिर्च का अचार खाना पसंद करते हैं. लेकिन आंवले का अचार ना सिर्फ स्वाद बल्कि आपकी सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसके सेवन से आप इम्यूनिटी, पाचन और आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं.
4. आंवला जूसः
आंवले के जूस को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. आंवले के जूस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. आंवले में विटामिन सी, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
5. आंवला चायः
आंवले का खट्टा मिठा स्वाद औषधियों गुणों से भरपूर माना जाता है. आंवले की चाय के सेवन से पाचन और मोटापे की समस्या को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार है. आंवले की चाय बनाने के लिए आप आंवला पाउडर, अदरक, फ्रेश पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं