विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2021

Kishmish Water For Health: रोजाना किशमिश का पानी पीने के जबरदस्त फायदे

Benefits Of Kishmish Water: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है. किशमिश भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है. किशमिश के पानी का सेवन करने से कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है.

Kishmish Water For Health: रोजाना किशमिश का पानी पीने के जबरदस्त फायदे
Kishmish Water For Health: किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
  • किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है.
  • किशमिश के सेवन से शरीर को एनर्जी मिल सकती है.
  • किशमिश में डाइट्री फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं.

Benefits Of Kishmish Water:   ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है. किशमिश भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं. किशमिश के पानी का सेवन करने से एनर्जी को बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर रखने तक में लाभकारी माना जाता है. किशमिश के पानी का सेवन करने से कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. असल में किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं. वैसे तो किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको किशमिश के पानी से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं.

किशमिश का पानी पीने के फायदेः (Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde)

1. वजन घटाने में मददगारः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो किशमिश का पानी पीएं. किशमिश में डाइट्री फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं, जो पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं. किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

kd5vi3vg

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो किशमिश का पानी पीएं.  

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगारः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है किशमिश. किशमिश में विटामिन, मिनरल और पोषण के गुण पाए जाते हैं. किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

3. कब्ज की समस्या में मददगारः

कब्ज और पाचन की समस्या में मददगार है किशमिश का पानी. किशमिश हमारे पेट में एसिड को नियंत्रित रखने का काम करती है. किशमिश में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.

4. एनर्जी बूस्ट करने में मददगारः

थकान, कमजोरी करते हैं महसूस तो किशमिश के पानी या किशमिश का सेवन कर सकते हैं. किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Burnt Garlic Fried Rice: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं चिकन बंर्ट गार्लिक फ्राइड राइस रेसिपी
Weight Loss Drink: तेजी से वजन कम करने के लिए लेमनग्रास टी का करें सेवन, ये हैं अन्य लाभ
Food To Increase Blood: डाइट में इन चीजों को शामिल कर आयरन की कमी को कर सकते हैं दूर
Hypertension Drinks: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान तो इन ड्रिंक्स का करें सेवन
Tandoori Chaat: घर पर आसानी से बनाएं स्मोकी और स्पाइसी तंदूर चाट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishmish Water, Kishmish Water Benefits, Kishmish Water Drinking Benefits, Kishmish Water For Health Hindi, Kishmish Water For Health, Kishmish Water For Immunity, Kishmish Water For Weight Loss, Kishmish Water For Digestion, Kishmish Water Health Benefits Hindi, Kishmish Water Drinking Benefits Hindi, Raisin Water Benefits, Raisin Water, Raisin Water For Acidity, Raisin Water For Digestion, Raisin Water For Immunity, Raisin Water Health Benefits, Raisin Water For Liver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com