विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Benefits Of Kundru: कुंदरू की सब्जी खाने के चार जबरदस्त लाभ

Benefits Of Ivy Gourd Or Kundru: हरी सब्जियां और मौसमी फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. कुंदरू एक मौसमी हरी सब्जी है. कुंदरू में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

Benefits Of Kundru: कुंदरू की सब्जी खाने के चार जबरदस्त लाभ
Benefits Of Kundru: कुंदरू को स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • कुंदरू एक मौसमी हरी सब्जी है.
  • कुंदरू बेल पर लगते हैं.
  • कुंदरू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

Benefits Of Ivy Gourd Or Kundru:  हरी सब्जियां और मौसमी फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन बहुत से लोग हरी सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जिन्हें बड़े चाव से लोग खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सब्जी के बारे में बता रहें हैं, जिसे स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है. कुंदरू ऐसी ही एक मौसमी हरी सब्जी है. इसका वैज्ञानिक नाम कोकिनिया कॉर्डिफोलिया है. कुंदरू बेल पर लगते हैं, इसके फूल का रंग सफेद होता है. शुरुआत में इसकी खेती एशिया और अफ्रीका के कुछ देशों में होती थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह सब्जी पूरे विश्व में फैल गई. कुंदरू में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.  कुंदरू विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, फाइबर का भी अच्छा सोर्स माना जाता है. इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुंदरू खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.

कुंदरू खाने के फायदेः (Kundru Khane Ke Fayde)

1. वजन घटानेः

कुंदरू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में मददगार है. कुंदरू को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

6sprhv28

कुंदरू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में मददगार है. 

2. इंफेक्शनः

कुंदरू में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं. संक्रमण के खतरे से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुंदरू को शामिल कर सकते हैं.

3. इम्यूनिटीः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कुंदरू का सेवन कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मददगार है. कुंदरू में मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

4. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है कुंदरू का सेवन. कुंदरू में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits And Side Effects Of Apple: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान
Benefits Of Plums: आलूबुखारा खाने के पांच कमाल के फायदे
Summer Diet: चॉकलेट लवर्स के लिए टेस्टी सूरत स्टाइल कोल्ड कोको ड्रिंक (Recipe Video Inside)
Banana Tikki: घर आए मेहमानों के लिए नाश्ते में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं केले की टिक्की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kundru Benefits, Kundru Benefits In Hindi, Kundru Health Benefits, Kundru Eating Benefits, Kundru For Health, Kundru For Immunity, Kundru For Inflammation, Kundru For Infections, Kundru For Weight Loss, Kundru Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com