- बड़ी इलायची में एंटी इंफ्लेमेंट्री के गुण पाए जाते हैं.
- बड़ी इलायची पेट के लिए अच्छा माना जाता है.
- बड़ी इलायची के सेवन से सिरदर्द को कम किया जा सकता है.
Benefits Of Eating Black Cardamom: भारतीय किचन में मौजूद मसाले खाने के स्वाद को तो बढ़ाने काम करते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माने जाते हैं. कई मसालों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बता रहे हैं, जिसे बड़ी, इलायची, काली इलायची, भूरी इलायची के नाम से भी जाना जाता है. बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर और तेल होता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री के गुण पाए जाते हैं. इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के सेवन से होने वाले फायदे बताते हैं.
बड़ी इलायची के फायदेः (Badi Elaichi Khane ke Fayde)
1. एसिडिटी के लिएः
आज के समय में बहुत से लोगों में एसिडिटी की समस्या देखी जाती है. इसका एक कारण ज्यादा ऑयली खाना भी है. तेल मसाले वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो हो सकती है. एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में बड़ी इलायची को शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Cardamom: हरी और काली इलायची में से स्वास्थ्य के लिए कौन सी है ज्यादा फायदेमंद, जानें इनके गजब फायदे

तेल मसाले वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो हो सकती है.
2. सिरदर्द के लिएः
बड़ी इलायची सिरदर्द की समस्या से राहत दिलाने में मददगार मानी जाती है. इतना ही नहीं इसको खाने से शरीर दर्द और थकावट को भी दूर किया जाता है. अगर आपके शरीर में कहीं भी दर्द है तो आप इसे पीस कर शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
3. स्किन के लिएः
स्किन के लिए भी बड़ी इलायची काफी फायदेमंद मानी जाती है. बड़ी इलायची का सेवन करने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इतना ही नहीं ये त्वचा को चमकदार बनाने में भी मददगार हो सकती है.
4. सर्दी-जुकाम के लिएः
काली इलायची अस्थमा और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने में मददगार मानी जाती है. अगर आपको सांस संबंधी समस्या है तो आप काली इलायची को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
5. मुंह की दुर्गंध के लिएः
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए बड़ी इलायची को लाभकारी माना जाता है. मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप बड़ी इलायची को चबा-चबा कर खाएं, इससे मुंह की बदबू दूर हो सकती है.
रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Jackfruit Seeds For Diabetes: कटहल के बीज को डाइट में शामिल कर डायबिटीज की समस्या को कर सकते हैं कंट्रोल, ये हैं अन्य लाभ
Cabbage Poriyal: साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये आसान टेस्टी पोरियल रेसिपी
Monsoon Special: इवनिंग टी टाइम के लिए बेस्ट स्नैक है फिश पकौड़ा
Weight Loss Vegetables: इन पांच सब्जियों को डाइट में शामिल कर वजन को तेजी से कर सकते हैं कम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं