Beetroot Juice Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. चुकंदर को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. आपको बता दें कि इसमें मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन बी6 और विटामिन सी सहित तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इस जूस का सेवन.
चुकंदर का जूस पीने के फायदे- (Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde)
1. स्किन-
चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. अगर आप स्किन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- चिकन मटन नहीं इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल, बुढ़ापे तक हड्डियां रहेंगी मजबूत

Photo Credit: Pexels
2. खून की कमी-
आज के समय में महिलाओं में खून कमी की शिकायत काफी देखी जाती है. इसकी एक वजह अनहेल्दी और खान-पान पोषण की कमी भी है. अगर आप आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है.
3. कोलेस्ट्रॉल-
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. लिवर-
लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. इसको हेल्दी और दुरुस्त रखने के लिए आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं. चुकंदर में मौजूद गुण लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi | Brain Tumor Ke Lakshan, Karan aur Ilaj
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं