4 Foods For Joint And Bones: आज के समय में कमजोर हड्डियों की समस्या काफी देखी जा सकती है. एक समय था जब हड्डियों की समस्या एक उम्र के बाद देखी जाती थी. लेकिन आज के समय में छोटे से लेकर बड़े तक में ये समस्या देखी जाती है. हड्डियां कमजोर होने की एक वजह हमारा अनहेल्दी खान-पान भी है. क्योंकि पोषण की कमी के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. जब भी कैल्शियम की बात आती है सबसे पहले नॉनवेज और दूध का जिक्र होता लेकिन. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें चिकन मटन से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है.
कैल्शियम की कमी के लिए क्या खाएं- (Calciume Rich Foods For Bones Health)
1. मोरिंगा-
मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है. ये कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं. मोरिंगा की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन

Photo Credit: Canva
2. तिल-
तिल, खासकर सफेद तिल, कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है. इसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. तिल को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके लड्डूओं का रोजाना सेवन कर हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं.
3. कीवी-
कीवी एक ऐसा फल है जिसे विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है.
4. हरी पत्तेदार सब्जियां-
कैल्शियम की पूर्ति और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. हरी सब्जियों को पोषण का खजाना कहा जाता है. रोजाना इनके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं