Bel Sharbat Benefits: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट संबंधी समस्याओं के साथ थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और ठंडक देने वाला बेल का शर्बत स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बेल का नियमित सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शर्बत वरदान से कम नहीं. यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.
बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं. बेल का शर्बत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला सबसे अच्छा पेय है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन बेल के शर्बत का नियमित सेवन करने से ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है.
बेल का शरबत पीने के फायदे

बेल के शर्बत के सेवन से तन-मन को एक-दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. बेल में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और बवासीर जैसी परेशानी में भी राहत देता है. यहां तक की दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं में भी असरदार है. बेल का शर्बत दस्त की समस्या को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है. यह पेट की सूजन कम करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है.
ये भी पढ़ें: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत, पड़ सकता है भारी
हार्ट के लिए फायदेमंदकोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह रक्त शुद्धि भी करता है. बेल खून को शुद्ध करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है. इससे त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है.
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के लिएबेल का शर्बत प्रसव के बाद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचाता है. यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है.
कैसे बनाएं बेल का शर्बतबेल का शर्बत बनाने के लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाकर तैयार करें. गर्मियों में रोज सुबह या दोपहर में एक गिलास बेल का शर्बत पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं