विज्ञापन

न लगानी होगी डाई और न ही मेहंदी, बस रोज लगाना है ये तेल, बिना किसी केमिकल के काले होंगे बाल!

Balo Ko Kala Kaise Kare: आज हम आपके साथ एक ऐसा असरदार नुस्खा शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं. यहां जानें क्या-क्या चाहिए होगा और क्या करना होगा?

न लगानी होगी डाई और न ही मेहंदी, बस रोज लगाना है ये तेल, बिना किसी केमिकल के काले होंगे बाल!
बालों को काला करने का नेचुरल तरीका

Balo Ko Kala Kaise Kare: जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और बदलता लाइफस्टाइल कई तरह की समस्याओं का कारण बन रहा है, जिस में से एक दिक्कत है बालों का सफेद होना. कम उम्र में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर डाई, मेहंदी और केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें लगाने से बाल काले जरूर हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय के लिए. अगर आप कोई केमिकल फ्री नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं. यहां जानें कौन से हैं वो जादुई तेल?

Latest and Breaking News on NDTV

बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

करी पत्ता और तेल: करी पत्ते न सिर्फ पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिलाता है, बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. करी पत्ते में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. अगर आप नारियल तेल में थोड़े करी पत्ता डालकर पकाते हैं और फिर छानकर बालों में लगते हैं, तो बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है. आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

आंवला का तेल: आंवला के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी बालों की सेहत के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं. आंवला का तेल घर पर बनाने के लिए आपको एक लोहे की कड़ाही लेनी है. उसमें सूखे आंवला के टुकड़ों और नारियल तेल डाल देना है और तब तक पकाना है जब तक वह बिल्कुल काला न हो जाए. अब इसे छानकर हल्का ठंडा होने पर बालों में लगा लेना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरसों का तेल और मेथी: सरसों के तेल में अगर मेथी दाना डालकर बालों में लगाया जाए, तो इससे न सिर्फ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि बालों का रंग भी काला होता है. नियमित रूप से इसे बालों में अगर आप लगते हैं, तो बालों को घना, लंबा और मजबूत, साथ ही डैंड्रफ को कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: April Fools' Day 2026: इस 'अप्रैल फूल डे' पर दोस्तों के साथ करें ये 5 मजेदार प्रैंक, भेजें ये फनी जोक्स और विशेज

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe, White Hair To Black Naturally At Home, Balo Ko Kala Kaise Kare Natural Tarike Se, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com