भारतीय घरों में अक्सर रात या दोपहर का खाना बनाते समय दो-चार रोटियां बच ही जाती हैं. हममें से ज्यादातर लोग उन्हें एक डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख देते हैं ताकि अगले दिन काम आ जाएं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज में रखी यह रोटी कितने दिनों तक खाने लायक रहती है? क्या इसे खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान हो सकता है? तो चलिए जानते हैं बासी रोटी को फ्रिज में रखने का सही नियम क्या है.
फ्रिज में कितने दिन तक रख सकते हैं रोटी?
आमतौर पर फ्रिज में रखी हुई रोटी को अधिकतम 24 से 48 घंटे (1 से 2 दिन) के अंदर खा लेना चाहिए. कुछ लोग इसे 3-4 दिनों तक चला लेते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं है.

फ्रिज में रखी रोटी कितने दिन तक खा सकते हैं.Photo Credit: NDTV
फ्रिज में रोटी रखते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान-
1. एयरटाइट डिब्बा- रोटी को कभी भी खुला न छोड़ें. इसे हमेशा एक साफ और पूरी तरह बंद होने वाले एयरटाइट कंटेनर में ही रखें.
2. ठंडा करके रखें- गर्म-गर्म रोटी को तुरंत फ्रिज में न डालें. पहले उसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें, फिर डिब्बे में बंद करें.
3. सही से गर्म करें- फ्रिज से निकालने के बाद रोटी को सीधे न खाएं. उसे तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर या हल्का घी लगाकर अच्छी तरह गर्म करें ताकि वह सॉफ्ट भी हो जाए और बैक्टीरिया भी मर जाएं.
क्या कहती है रिसर्च-
इस स्टडी के अनुसार, फ्रिज के ठंडे तापमान में भी स्टार्च का क्रिस्टलाइजेशन (सख्त होना) जारी रहता है, जिससे 48 घंटे बाद खाने की क्वालिटी और उसका डाइजेशन खराब होने लगता है.
क्यों सेहत के लिए भारी पड़ सकती है बासी रोटी?
- पेट की बीमारियां- 48 घंटे से ज्यादा पुरानी रोटी खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- पोषक तत्वों- फ्रिज में बहुत देर तक रखने से रोटी के अंदर के जरूरी न्यूट्रिएंट्स और फाइबर्स खत्म होने लगते हैं. वह सिर्फ एक सूखी पपड़ी बनकर रह जाती है.
- पाचन में दिक्कत- बासी होने के बाद रोटी का स्टार्च सख्त हो जाता है. ऐसी रोटी को पचाने में हमारे पेट को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- दही के साथ मिलाकर खा लें ये 4 चीजें, बुलेट की रफ्तार से बढ़ेगा Vitamin B12
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं