Basant Panchami 2025 Date: ज्ञान की देवी मां सरस्वती की बसंत पंचमी के दिन पूजा की जाती है. हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है. शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. इसका समापन 03 फरवरी को प्रातः 06 बजकर 52 मिनट पर होगा. बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. बसंत पंचमी में मां सरस्वती को पीले रंग के भोग और फूल अर्पित किए जाते हैं.
बसंत पंचमी प्रसाद- (Basant Panchami Bhog)
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग का प्रसाद चढ़ाया जाता है. क्योंकि माता को पीला रंग अति प्रिय है. अगर आप भी माता को घर पर बना भोग चढ़ाना चाहते हैं, तो आप दूध से पेड़ा बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. पेड़े बनाने के लिए खोया और चीनी आवश्यक सामग्री है. इसके अलावा इलाइची पाउडर डालकर इसे खुशबूदार बनाया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 2 या 3 फरवरी कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और भोग रेसिपी

कैसे बनाएं दूध के पेड़े- (How To Make Peda)
सामग्री-
- खोया
- घी
- चीनी
- स्वादानुसार इलायची पाउडर
विधि-
अगर आप घर पर ही खोया बनाना चाहते हैं, तो दूध को उबालते हुए लगातार चलाते रहे, जब तक यह गाड़ा न हो जाए. एक पैन में घी और खोया को एक साथ डालकर भूनें, जब तक मिक्सचर हल्के भूरे रंग का न हो जाए. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें. जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं. पीला रंग पाने के लिए फूड कलर या केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसे अपनी पसंद का आकार देकर परोसें.
कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं