विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2025

बिजली की रफ्तार से शरीर में बढ़ेगा विटामिन बी12, बस इस फल का ऐसे करें सेवन

Vitamin B12 Deficiency: अगर आप भी विटामिन बी12 की कमी को तेजी से पूरा करना चाहते हैं तो इस फल का ऐसे करें सेवन.

बिजली की रफ्तार से शरीर में बढ़ेगा विटामिन बी12, बस इस फल का ऐसे करें सेवन
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को कैसे पूरा करें.

Vitamin B12 Deficiency In Hindi: आज के समय कई लोगों में विटामिन बी12 की कमी काफी देखी जाती है. दरअसल विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूर माना जाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि. अगर आप भी विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इस फल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

केला एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. केला विटामिन B12 का प्रत्यक्ष स्रोत नहीं है, बल्कि इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण में मदद करते हैं. केले में पोटैशियम, विटामिन B6 और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण (absorption) को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं. 

कैसे करें केले का सेवन- (How To Consume Banana)

1. बनाना मिल्क-

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने ही नहीं वजन को बढ़ाने में भी मददगार है बनाना मिल्क. दूध को विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स माना जाता है. 

कैसे बनाएं-

इसे बनाने के लिए केलों को छीलकर एक ब्लेंडर में डालें. दूध, चीनी डालें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण स्मूद न हो जाए. अगर आप बनाना मिल्क को ठंडा और गाढ़ा चाहते हैं तो बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से ब्लेंड करें. नहीं तो ऐसे ही रहने दें. बनाना मिल्क तैयार है. 

ये भी पढ़ें- बासी मुंह चबाकर खा लें ये हरे पत्ते, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते 

Latest and Breaking News on NDTV

2. बनाना रायता-

दही को विटामिन बी12 से भरपूर माना जाता है. जब आप केला और दही दोनों का साथ सेवन करते हैं तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं.

कैसे बनाएं-

केले का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें. कटे हुए केले दही में मिलाएं. जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. केला रायता तैयार है. इसे ठंडा परोसें. अगर चाहें तो हरा धनिया डाल सकते हैं.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana For Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Dur Karne Ke Liye Kela Kaise Khaye, Vitamin B12 Symtoms, Vitamin B12 Rich Food, Vitamin B12 Ke Liye Kya Khaye, Kela Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com