विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2025

बार-बार उल्टी जैसा लगे तो क्या करें? जानें- किस तरह का खाना- पीना है सही

What to do if you feel like vomiting: अगर आपको बार-बार उल्टी जैसा महसूस हो, तो यहां आप उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप उल्टी को आने से रोक सकते हैं. बता दें, जरूरत से ज्यादा उल्टी आना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. आइए जानते हैं इसे रोकने के उपायों के बारे में.

बार-बार उल्टी जैसा लगे तो क्या करें? जानें- किस तरह का खाना- पीना है सही
बार बार क्यों आती है उल्टी | Bar bar ulti jaisa lagne ka karan

What to do if you feel like vomiting: बार-बार उल्टी जैसा महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब ये है कि या तो आपने कुछ गलत खा लिया है या फिर चक्कर और सिर घूमने के कारण ऐसा हो रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जब उल्टी जैसा महसूस होने लगे या उल्टी बार - बार आए तो कैसे इसे रोका जा सकता है. साथ ही जानेंगे इस दौरान किस तरह का खाना- पीना होना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

बार बार क्यों आती है उल्टी | Bar bar ulti jaisa lagne ka karan

वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, जैसे पेट फ्लू (गैस्ट्रोएंटेराइटिस), उल्टी का एक बहुत ही नॉर्मल कारण माना गया है. साफ शब्दों में कहें तो जब भी हम उल्टा- सीधा या जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं तो उल्टी आ सकती है. इसी के साथ अधिक भोजन, मसालेदार, ज्यादा तेल वाला भोजन खाने से भी उल्टी आ सकती है. वहीं चक्कर और सिर घूमना भी उल्टी का कारण माना गया है.

Also Read: मुंह की बदबू को दूर करने से लेकर पाचन तक में मददगार हैं इस फल के छिलके, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

उल्टी को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? | Ulti aane per kya karen, ulti kaise roke

- उल्टी को कंट्रोल करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आप  पानी, अदरक की चाय, पुदीने की चाय, नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन (Electrolyte solutions) को  छोटे-छोटे घूंट के साथ पी सकते हैं.
- उल्टी रोकने में मदद के लिए, BRAT डाइट यानी (केले, सादा चावल, सेब की चटनी और टोस्ट)  खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि ये हल्के होते हैं और आसानी से पच जाते हैं. इसी के साथ मसालेदार या हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों से बचें. अपने भोजन में नींबू, अदरक और पुदीने की चाय शामिल हैं.
-  गर्म और ठंडे खाद्य पदार्थों को एक साथ न खाएं. इसी के साथ खाने के बाद कोई एक्टिविटी न करें. वहीं खाने के बाद अपने दांतों को जरूर ब्रश  करें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Stop Vomiting, Remedies To Stop Vomiting, Home Remedies For Vomiting, Can Lemon Be Used To Stop Vomiting, What To Do In Case Of Vomiting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com