Anjeer Health Benefits: अंजीर एक ऐसा फल है जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायी होता है. खासतौर से महिलाओं के लिए इसे बहुत फायदेमंद कहा जाता है. वैसे तो इसका सेवन साल भर किया जा सकता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में दूध के साथ अंजीर का सेवन शरीर को न सिर्फ अंदर से गर्म करने में मदद करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बना सकता है. अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है, यही वजह है कि इसे सर्दियों के लिए सुपरफूड माना जाता है. लेकिन इसके फायदों का सही लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन सही तरीके से करें. आइए जानते हैं अंजीर खाने का सही तरीका.
अंजीर खाने का सही तरीका (Right way of eating fig)
ये भी पढ़ें: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए इस तरह करें करी पत्तों का सेवन, जानिए Curry Leaves के फायदे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंजीर एक ड्राई फ्रूट भी है इसलिए इसे आप स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं. पूरे दिन में ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर के बाद भूख लगने पर कुछ लोग 2-3 टुकड़े अंजीर के खाना पसंद करते हैं. वहीं इससे कई तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
कई लोग इसको सूखा खाते हैं. लेकिन इसको रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपको ज्यादा फायदे दिला सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें अंजीर को भिगोकर रख दें. अब सुबह खाली पेट अंजीर को खा लें. लगभर महीनेभर इस तरह से अंजीर का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य में कई तरह के अंतर दिखायी दे सकते हैं.
अंजीर खाने के फायदे ( Benefits of Figs)
- अंजीर में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं जो आपको फ्री- रैडिकल डैमेज से आपको बचा सकते हैं.
- अंजीर में हेल्दी फैट पाया जाता है, जैसे ओमेगा-3 और ओमेगा -6 ये दोनों ही हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
- अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है.
- फाइबर से भरपूर अंजीर का सेवन आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं