Anar ka Juice Pine ke Fayde: कहावत है 'एक अनार सौ बीमार'. अब सवाल है कि अनार को ही क्यों चुना गया? तो जवाब भी सिंपल और सहज सा है क्योंकि हार्ड कवर वाले अनार के अंदर खजाना भरा हुआ है. इस फल का हर एक हिस्सा हमारे काम का है. अनार का फूल हो, इसकी छाल हो, जड़ हो या फिर फल. अनार का जूस हमारे शरीर के भीतर कई प्रकार के बायोलॉजिकल और जैविक प्रक्रियाओं को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखता है. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, अनार में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स इसे एक औषधीय फल बनाते हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ होते हैं. आइए जानते हैं अनार के जूस का सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
अनार के जूस का सेवन करने के फायदे (Anaar ka Juice Pine ke Fayde)
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अनार का जूस विटामिन सी, ए, के, ई और फोलिक एसिड का समृद्ध स्रोत माना जाता है. ये विटामिन हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं. विशेष रूप से विटामिन सी, जो शरीर में एंटीबॉडी उत्पादन को बढ़ाने का कार्य करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है और हमें सामान्य बीमारियों और संक्रमणों से बचाता है. वैज्ञानिक शोध में यह पाया गया कि अनार के जूस का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को सक्रिय करता है, जिससे शरीर ज्यादा प्रभावी तरीके से विभिन्न रोगों का मुकाबला कर पाता है.
सूजन कम करें
अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, खासकर पनील्जैनथिन, एल्लागिक एसिड और फ्लावोनॉयड्स, इसे एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) और एंटीऑक्सीडेंट फल बनाते हैं. ये तत्व शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूजन को कई गंभीर बीमारियों से जोड़ा गया है, जैसे हृदय रोग, कैंसर, टाइप 2 मधुमेह, और अल्जाइमर रोग. कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि अनार का जूस इन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (एनएलएम) में प्रकाशित एक स्टडी में यह पाया गया कि अनार का रस सेहत के लिए नायाब है. यह सूजन से संबंधित मार्कर्स जैसे सी-रियैक्टिव प्रोटीन (सीआरपी) और इंटरल्यूकिन-6 को 30 फीसदी तक कम कर सकता है.
दिल के लिए फायदेमंद
इसके अलावा, अनार का जूस दिल के लिए भी फायदेमंद है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने और वेन्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. वैज्ञानिक शोधों ने साबित किया है कि अनार के रस में पाया जाने वाला प्यूनेक एसिड नामक तत्व रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है और रक्त वाहिकाओं में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है.
गठिया और जोड़ों का दर्द
शोध के मुताबिक अनार का जूस गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द में आराम प्रदान करते हैं. एक अध्ययन में यह पाया गया कि अनार का सेवन ओस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में जोड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइमों को अवरुद्ध करता है. यह जूस पुराने जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी साबित हुआ है.
घर पर नहीं आती है धूप तो इस तरह से बनाएं होली के पापड़, झटपट बनेंगे और बिना धूप सूखेंगे भी
प्रोस्टेट कैंसर
इसके अलावा, अनार के जूस का एक और अद्भुत फायदा यह है कि यह प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ भी प्रभावी हो सकता है. एक अध्ययन में यह पाया गया कि प्रति दिन 230 मिलीलीटर अनार का रस पीने से प्रोस्टेट कैंसर के मार्कर पीएसए (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) के बढ़ने का समय 15 महीने से बढ़कर 54 महीने हो गया. इससे यह साबित होता है कि अनार का रस प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में सहायक हो सकता है.
ब्रेन हेल्थ
अनार का जूस स्मृति और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, अनार का रस उम्रदराज व्यक्तियों में स्मृति को बेहतर बना सकता है. 28 वयस्कों को रोजाना अगर 230 मिलीलीटर अनार का जूस पिलाया जाए तो उनके बोलने और समझने की शक्ति बढ़ती है. यह जूस मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्पष्टता और ध्यान में वृद्धि होती है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं